गुजरात बोर्ड: कक्षा 9-10 में अब तीन भाषाएं पढ़नी अनिवार्य:वोकेशनल आठवां विषय बना, कक्षा 9 में ‘व्यक्ति और समाज जीवन’ नया विषय शामिल

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा-9 और 10वीं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा-10 में तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा। वोकेशनल विषय अब तीसरी भाषा के विकल्प के बजाय अलग से आठवें विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। वहीं कक्षा 9 में नया विषय ‘व्यक्ति और समाज जीवन’ भी शामिल किया जाएगा। सूरत में इस वर्ष कक्षा-10 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर नया नियम लागू होगा। यह बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत किया गया है। 4 की जगह 3 भाषाएं होंगी बोर्ड ने कक्षा-9 के लिए भी नया विषय ढांचा घोषित किया है, जिसे शैक्षणिक सत्र 2027-28 से लागू किया जाएगा। ‘व्यक्ति और समाज जीवन’ नाम का नया विषय जोड़ा गया है। पहले चार भाषा का प्रावधान था, जबकि अब तीन भाषाएं ही होंगी। गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, चित्रकला या संगीत, योग-पीटी तथा वोकेशनल या कंप्यूटर विषय भी होंगे। पहले विद्यार्थी तीसरी भाषा के स्थान पर वोकेशनल विषय चुन सकते थे, लेकिन अब यह विकल्प समाप्त कर दिया गया है। वोकेशनल विषय को अलग आठवें विषय के रूप में शामिल किया गया है। इसे चुनने वाले छात्रों को हिंदी, संस्कृत, उर्दू, फारसी या बोर्ड द्वारा निर्धारित अन्य तीसरी भाषा भी अनिवार्य होगी। सूरत में कक्षा-10 में 92347 छात्रों ने प्रवेश लिया है। चुने गए सभी विषयों की बोर्ड परीक्षा और उत्तीर्ण होना जरूरी होगा। —————- ये खबर भी पढ़ें… 10वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा नहीं होगी:थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर CBSE का यूटर्न, नई गाइडलाइन जारी CBSE ने सोमवार को थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, इस साल 10वीं में पढ़ रहे छात्रों को तीसरी भाषा की परीक्षा नहीं देनी होगी। 7वीं, 8वीं और 9वीं के वे छात्र, जिन्होंने पहले से दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं, वे अपनी वही भाषाएं जारी रख सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

  • Related Posts

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    उदयपुर से सूरत तक वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी। उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस को सूरत तक चलाने की घोषणा के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। इस पर उदयपुर सांसद डॉ.…

    गुजरात बीजेपी राज्यसभा सांसद को हाईकोर्ट का समन:राजेश शुक्ल पर नामांकन-पत्र में आपराधिक मुकदमा छिपाने का आरोप

    गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी के राज्यसभा सांसद राजेश शुक्ल को समन जारी किया है। दरअसल, कांग्रेस नेता तुषार चौधरी ने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के आरोप में शुक्ला के खिलाफ हाईकोर्ट में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली