स्पेशल कमिश्नर बोले-सभी पुलिसकर्मियों को नेम-प्लेट लगाने के निर्देश:जिन्होंने भी महिलाओं को मारा, अभद्रता की, उन पर कार्रवाई होगी

दैनिक भास्कर के रिपोर्टर उदय भटनागर ने गुरुवार रात जंतर-मंतर पर दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस अनिल चौधरी से बातचीत की। अनिल ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को वर्दी के ऊपर नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, जब उदय ने उनसे पूछा कि 20 जुलाई को कुछ लोग बिना वर्दी और नेम प्लेट के लोगों पर लाठीचार्ज क्यों कर रहे थे, तब अनिल ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। अनिल ने बताया कि हमारे वॉलंटियर्स ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथ-पैर जोड़कर उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। स्पेशल सीपी ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था, महिलाओं पर लाठीचार्ज और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बारे में क्या कहा? 6 सवाल-जवाब में पढ़ें… रिपोर्टर: 20 तारीख की सिचुएशन दोबारा न बने, उसके लिए फिर यहां पर क्या इंतजाम किए गए हैं? अनिल चौधरी: इसमें जो बहुत तरह के समूह हैं और उन समूहों में कई लोग आपस में एक-दूसरे को नहीं जानते हैं। इससे कुछ कोऑर्डिनेशन में समस्याएं आ रही हैं, लेकिन आज वॉलंटियर्स ने एक-एक आदमी के हाथ जोड़कर, पैर छूकर, रिक्वेस्ट करके उनको सबको समझाया है कि अपने आंदोलन को उग्र नहीं होने देना है। उनकी बात का बहुत असर पड़ा है। पूरे दिन आप यहां पर रहे हैं, हम लोग भी रहे हैं, किसी भी तरह की कोई हिंसा की घटना नहीं हुई। रिपोर्टर: पुलिस की तरफ से जो यहां पर वॉलंटियर्स हैं, उनसे बात करने की कोशिश की गई है ताकि जो कल स्टैंड-ऑफ (टकराव) की स्थिति बनी थी, वह अब न बने। अनिल चौधरी: हां, बिल्कुल। लगातार हम लोग बातचीत कर रहे हैं। उनसे समझ रहे हैं और उनको समझा भी रहे हैं कि किसी भी तरह की हिंसा से सभी का नुकसान होता है। मैंने बार-बार उनसे यही कहा कि अगर आप अपने देश को प्यार करते हैं, तो आप कभी हिंसा नहीं करेंगे। रिपोर्टर: प्रोटेस्टर्स की सबसे बड़ी शिकायत यह है कि कई पुलिसकर्मियों, अफसरों की वर्दी पर नेम टैग (नेम प्लेट) नहीं लगे हुए हैं। आज भी कई लोग वर्दी पर बिना नेम टैग के दिखाई दिए। यह नेम-टैग वाली शिकायत कैसे दूर होगी? अनिल चौधरी: एकाध नेम टैग तो टूट भी जाता है, रास्ते में गिर जाता है। ऐसा कुछ नहीं है, सबको यही ब्रीफिंग दी गई है, सबको इंस्ट्रक्शन दिए गए हैं और बहुत ही स्ट्रिक्ट इंस्ट्रक्शन दिए गए हैं कि हर आदमी अपनी नेम-प्लेट वियर करेगा, प्रॉपर यूनिफॉर्म में होगा। रिपोर्टर: 20 जुलाई को कई ऐसे पुलिस वाले थे, जो बिना वर्दी के थे? अनिल चौधरी: इसके ऊपर कोई कमेंट नहीं कर सकते। रिपोर्टर: 20 जुलाई के कुछ वीडियो वायरल हुए थे, उनमें कई पुलिसवाले महिलाओं को मारते दिख रहे हैं, कोई डंडा मार रहा है, उन पर क्या कार्रवाई हुई है? अनिल चौधरी: पुलिस हेडक्वार्टर इसे बहुत ही गंभीरता से ले रहा है। जिन्होंने भी गलतियां की हैं, उन्हें आइडेंटिफाई किया जाएगा। उनके खिलाफ जो भी डिसिप्लिनरी एक्शन बनता है, वह लिया जाएगा। रिपोर्टर: और यह मेक श्योर किया जाएगा कि बिना वर्दी के कोई भी लाठीचार्ज इस तरीके का न करे? अनिल चौधरी: बिल्कुल। आप बिल्कुल निश्चिंत रहिए।

  • Related Posts

    SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं

    स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा कर चुके 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग विशेष अभियान चलाएगा। इसमें SIR के दौरान छूटे लोगों और 18 साल की उम्र…

    महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग

    महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 7…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली