पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारियों को धमकाया:दोबारा दिखे तो ड्रग्स जेब में डाल दूंगा, आरोपी पर जांच शुरू; लड़की ने प्रदर्शनकारी ले जा रही वैन रोकी

मुंबई पुलिस के एक जवान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देता दिख रहा है। वीडियो मुंबई कांग्रेस ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें प्रदर्शनकारी पुलिस वैन में बैठे हैं। ड्राइविंग सीट पर बैठा जवान उनसे कह रहा है- वापस इधर दिखा, तो मेरे जैसा बेकार आदमी नहीं। मैं सीधा 25-25g ड्रग्स डाल दूंगा जेब में। फिर गया जिंदगी के लिए। वीडियो उन्हीं प्रदर्शनकारियों ने बनाया जिन्हें जवान धमका रहा था। हालांकि ये किस जगह का है, इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से NEET पेपर लीक, CJP और सोनम वांगचुक के समर्थन में शिवाजी पार्क, चेंबूर, आजाद मैदान जैसी जगहों पर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच के नतीजे आने तक, वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को काम से हटा दिया गया है। पहले देखिए मुंबई कांग्रेस का पोस्ट… पुलिसकर्मी बोला- तुम लोगों की वजह से हम तकलीफ में हैं वीडियो धमकी देने वाले जवान की नजर बचाकर बनाया गया है। जब वह ड्रग्स कसे में फंसाने की बात कहता है, तो प्रदर्शनकारी कैमरा अपनी तरफ मोड़ लेते हैं और हंसते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद पुलिस जवान फिर उनसे कहता है कि उनके प्रोटेस्ट ने उसकी जिंदगी मुश्किल कर दी है। उनकी वजह से वह तकलीफ में है। कांग्रस बोली- जवाब जिम्मेदारी से दें मुंबई कांग्रेस की पोस्ट में कहा गया, अगर यह सच है, तो यह सिर्फ छात्रों को डराने की कोशिश नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है। छात्रों के सवालों का जवाब जिम्मेदारी के साथ दिया जाना चाहिए, न कि धमकियों से। मुंबई में चल रहे प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… मुंबई पुलिस के प्रदर्शन रोकने के तरीके पर सवाल छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए मुंबई पुलिस के तरीकों, जैसे प्रदर्शनकारियों की डिजिटल ट्रैकिंग और उनके घर जाकर पूछताछ करना, पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्हें स्थानीय पुलिस स्टेशनों से सीधे फोन कॉल और मैसेज आए। सोशल मीडिया पोस्ट और वैरिफाइड स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि स्टेशन के सीनियर अधिकारियों ने लोगों को घर पर रहने और यह पक्का करने के लिए लगातार अपनी वाट्सएप लाइव लोकेशन शेयर करने का निर्देश दिया कि वे नियमों का पालन कर रहे हैं। इसके अलावा, सुबह-सुबह मैसेजिंग एप के जरिए ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ (BNSS) की धारा 35(3) के तहत डिजिटल रूप से कानूनी नोटिस भेजे गए, जिनमें लोगों को पहले हुए जमावड़ों के संबंध में पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया। —————————- ये खबर भी पढ़ें आज का एक्सप्लेनर: लड़की को गलत जगह डंडा मारना, बिना वर्दी वाले लाठीबाज बुलाना; डियर दिल्ली पुलिस, ये 4 हरकतें सिर्फ गैरकानूनी नहीं शर्मनाक भी हैं 20 जुलाई को देश के युवा अपनी मांग के साथ संसद की तरफ जा रहे थे। 5 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी लाठी और आंसू गैस के साथ उनपर टूट पड़े। इस बीच कैमरों पर सुरक्षाबलों की कुछ ऐसी हरकतें भी रिकॉर्ड हो गईं, जो गैरकानूनी होने के साथ किसी प्रोफेशनल पुलिस के लिए बेहद शर्मनाक भी हैं। लड़की पर गलत तरीके से गलत जगह डंडा मारना, बिना नेमप्लेट की वर्दी, कई के पास तो वर्दी भी नहीं। पुलिस कार्रवाई के चार तरह के वीडियोज का हमने कानून की कसौटी पर एनालिसिस किया है। पढ़ें पूरी खबर…

  • Related Posts

    गांधीनगर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का लिया गया संकल्प गांधीनगर (गुजरात)। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन…

    फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    जोधपुर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की जोधपुर इकाई ने शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल के नाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    माधव विश्वविद्यालय में सौंफ की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

    माधव विश्वविद्यालय में सौंफ की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

    जोधपुर में 3,000 देशी पौधों से आकार ले रहा मियावाकी वन

    जोधपुर में 3,000 देशी पौधों से आकार ले रहा मियावाकी वन

    खाना मांगने पर बेटी की हत्या, आरोपी मां को जमानत:गुजरात हाईकोर्ट बोला- यह समाज की सामूहिक विफलता, कमजोरों की रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी

    खाना मांगने पर बेटी की हत्या, आरोपी मां को जमानत:गुजरात हाईकोर्ट बोला- यह समाज की सामूहिक विफलता, कमजोरों की रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी

    हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे:उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5km, बनारस में 3km लंबी लाइन

    हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे:उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5km, बनारस में 3km लंबी लाइन