टीचर ने जानबूझकर नदी में कार गिराई,2 बच्चे भी थे:वॉट्सएप स्टेटस पर लिखी थी सुसाइड करने की बात, महाराष्ट्र के नांदेड़ का मामला

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की एक सरकारी स्कूल के टीचर की कार गोदावरी नदी में गिर गई। हादसे में टीचर और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। क्योंकि, एक दिन पहले ही टीचर ने वॉट्सएप स्टेटस पर भी सुसाइड कर लेने पर मजबूर होने की बात लिखी थी। वहीं, टीचर के लैपटॉप से एक नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपने कुछ सीनियर पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लैपटॉप जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्पीड़न के आरोपों की जांच की जा रही नांदेड़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील मोरे (42) हिमायतनगर के पोता बुद्रुक जिला परिषद स्कूल में टीचर थे। यहीं उनकी पत्नी भी कार्यरत है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सुनीन अपनी बेटी सारी (12) और बेटे सुमित (8) को कार में लेकर अमदुरा-पुणेगांव रोड पहुंचे थे। यहीं से गुजरते वक्त कार गोदावरी नदी पर बने पुल की साइड रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गई। राहगीरों ने पुलिस, और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। कार नदी में डूब गई थी, जिससे तीनों की मौत हो गई। एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कार और तीनों शव नदी से निकाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुनील के द्वारा अधिकारियों पर लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों की जांच की जा रही है। —————-
ये खबर भी पढ़ें… सामूहिक सुसाइड: बड़े बेटे की बीमारी से परेशान था परिवार:दोस्त से कहा था- फोन मत करना, दरवाजा खटखटाना पाली की पॉश कॉलोनी में मां और दो बेटों ने सुसाइड कर लिया। बड़े बेटे नरपत लाल (34) की बॉडी पंखे से लटकी थी। मां शांति देवी (59) और छोटा बेटा रघुवीर (26) फर्श पर पड़े थे।
सबसे पहले नरपत के मौसेरे भाई लक्ष्मण ने उनके शव को देखा था। पूरी खबर पढ़ें…

  • Related Posts

    गांधीनगर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का लिया गया संकल्प गांधीनगर (गुजरात)। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन…

    फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    जोधपुर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की जोधपुर इकाई ने शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल के नाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    माधव विश्वविद्यालय में सौंफ की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

    माधव विश्वविद्यालय में सौंफ की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

    जोधपुर में 3,000 देशी पौधों से आकार ले रहा मियावाकी वन

    जोधपुर में 3,000 देशी पौधों से आकार ले रहा मियावाकी वन

    खाना मांगने पर बेटी की हत्या, आरोपी मां को जमानत:गुजरात हाईकोर्ट बोला- यह समाज की सामूहिक विफलता, कमजोरों की रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी

    खाना मांगने पर बेटी की हत्या, आरोपी मां को जमानत:गुजरात हाईकोर्ट बोला- यह समाज की सामूहिक विफलता, कमजोरों की रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी

    हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे:उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5km, बनारस में 3km लंबी लाइन

    हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे:उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5km, बनारस में 3km लंबी लाइन