फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जोधपुर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की जोधपुर इकाई ने शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर फर्जी पत्रकारों पर सख्त कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अलग कानून बनाने की मांग की।

समिति ने ज्ञापन में कहा कि डिजिटल मीडिया के तेजी से विस्तार के साथ बिना आवश्यक योग्यता, प्रशिक्षण और जवाबदेही के कई लोग स्वयं को पत्रकार बताकर पत्रकारिता की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आरोप लगाया गया कि ऐसे लोग वाहनों पर ‘प्रेस’ लिखकर घूमते हैं और पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली तथा अनावश्यक दबाव बनाने जैसी गतिविधियों में लिप्त होकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न खड़े कर रहे हैं।

समिति ने हाल ही में गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा व्यक्त चिंता का उल्लेख करते हुए कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदारीपूर्ण पेशा है, इसलिए इस क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और न्यूनतम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

ज्ञापन में मांग की गई कि जिला स्तर पर पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त स्क्रीनिंग कमेटी गठित की जाए, जो फर्जी पत्रकारों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करे। साथ ही पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग या अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

समिति ने यह भी मांग रखी कि डिजिटल मीडिया के संचालन और पत्रकारों की पहचान को लेकर स्पष्ट नियमावली बनाई जाए, ताकि वास्तविक और जिम्मेदार पत्रकारों की अलग पहचान सुनिश्चित हो सके तथा फर्जी तत्वों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

इसके अलावा, जनहित के मुद्दों को उजागर करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ जल्द लागू करने की मांग दोहराई गई। समिति का कहना था कि कई पत्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय धमकियों, हमलों और विभिन्न प्रकार के दबाव का सामना करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए विशेष कानून समय की आवश्यकता है।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव शेख रईस अहमद, जिलाध्यक्ष सूर्याश मुथा, जिला सचिव रफीक मोहम्मद एवं प्रवक्ता मोहम्मद आशिक ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए पत्रकारिता की गरिमा और वास्तविक पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

  • Related Posts

    SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं

    स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा कर चुके 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग विशेष अभियान चलाएगा। इसमें SIR के दौरान छूटे लोगों और 18 साल की उम्र…

    महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग

    महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 7…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली