तारबंदी को लेकर खूनी संघर्ष: फायरिंग में एक की मौत, पिता-पुत्र समेत 7 घायल

पाली (मनीष राठौड़)। जेतपुर थाना क्षेत्र के सियाणा गांव में शुक्रवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते जमीन पर तारबंदी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग में वीरेंद्रसिंह (52) पुत्र अभयसिंह के सीने में गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में दोनों पक्षों के पिता-पुत्र समेत कुल सात लोग घायल हुए हैं।

घटना के बाद मृतक का शव बांगड़ अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है। पुलिस अधिकारियों की ओर से परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

तारबंदी करने पहुंचे थे मजदूर

सीओ अमरसिंह रत्नू के अनुसार दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और उनके बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार को एक पक्ष अपनी जमीन पर मजदूरों के साथ तारबंदी करने पहुंचा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों के आने के बाद विवाद शुरू हो गया।

मृतक के चचेरे भाई सूरजभान सिंह ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे और उनके ट्रैक्टर को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से हमला कर रतिदेवसिंह को घायल करने का आरोप है। परिजनों के मुताबिक, कुछ देर बाद कुछ लोग बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर दी।

सीने में लगी गोली, अस्पताल में मौत

फायरिंग के दौरान वीरेंद्रसिंह के सीने में गोली लगी। उन्हें गंभीर हालत में बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं भगाराम के भी बंदूक के छर्रे लगने की जानकारी सामने आई है।

परिजनों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका दावा है कि पूर्व की घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायतें और मुकदमे भी दर्ज हैं।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाद से पहले उन्होंने जेतपुर थानाधिकारी को फोन कर घटना की आशंका के बारे में सूचना दी थी। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच जाती तो घटना को रोका जा सकता था। उनके अनुसार पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग हो गई और वीरेंद्रसिंह की जान चली गई।

वीरेंद्रसिंह के छोटे भाई महेंद्र सिंह ने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों ने आरोपियों के मकान गिराने की मांग भी रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव मॉर्च्युरी से नहीं उठाया जाएगा।

80 वर्षीय बुजुर्ग समेत सात घायल

सीओ अमरसिंह रत्नू के अनुसार संघर्ष में शैतानसिंह (80), उसके बेटे रतिदेवसिंह (46), सूरजभानसिंह, मरडिया गांव निवासी भरत उर्फ भगाराम (25), लक्षिता कंवर सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। रतिदेवसिंह और भगाराम का बांगड़ अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बांसवाड़ा में आज 6 घंटे 20 मिनट तक बिजली कटौती:13 से ज्यादा क्षेत्रों में असर, जानें कब कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

    बांसवाड़ा जिले के कई इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते बागीदौरा, कुशलगढ़ और चोरड़ी जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक यानी 6 घंटे 20…

    भीलवाड़ा में वकील पर चाकू से जानलेवा हमला:गर्दन का वार हाथ पर लगा, सड़क पर अचेत होकर गिरे; आरोपी स्कूटी सवार फरार

    भीलवाड़ा में गुरुवार रात बाइक से जा रहे वकील का रास्ता रोककर स्कूटी सवार ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन पर वार किया, लेकिन बचने के दौरान चाकू हाथ पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली