भटाना बोर्ड पर बाबा रामदेव सेवा कैंप का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए भोजन-पानी और ठहरने की व्यवस्था

दातराई (दिनेश पी. अग्रवाल)। पंचायत दत्ताणी के वास गांव स्थित भटाना बोर्ड पर बाबा रामदेव सेवा कैंप का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मोतीराम कोली के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

सेवा कैंप में रामदेवरा एवं अंबाजी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां यात्रियों के लिए भोजन, पानी और चाय की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

आयोजकों ने बताया कि सेवा कैंप का उद्देश्य धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कैंप के माध्यम से यात्रियों को भोजन-पानी के साथ विश्राम की सुविधा भी दी जा रही है।

उद्घाटन कार्यक्रम में एडवोकेट हरिसिंह, केसर सिंह, विष्णुपाल सिंह, गटवर सिंह, उपेन्द्र सिंह, सोमाराम कोली, दशरथ कोली, अचलाराम कोली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने बाबा रामदेव सेवा कैंप की पहल की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल और ठहरने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। इससे रामदेवरा और अंबाजी जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

  • Related Posts

    बांसवाड़ा में आज 6 घंटे 20 मिनट तक बिजली कटौती:13 से ज्यादा क्षेत्रों में असर, जानें कब कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

    बांसवाड़ा जिले के कई इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते बागीदौरा, कुशलगढ़ और चोरड़ी जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक यानी 6 घंटे 20…

    भीलवाड़ा में वकील पर चाकू से जानलेवा हमला:गर्दन का वार हाथ पर लगा, सड़क पर अचेत होकर गिरे; आरोपी स्कूटी सवार फरार

    भीलवाड़ा में गुरुवार रात बाइक से जा रहे वकील का रास्ता रोककर स्कूटी सवार ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन पर वार किया, लेकिन बचने के दौरान चाकू हाथ पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली