AWS से बनेंगे सुरक्षित एवं स्केलेबल क्लाउड समाधान : ई. मोनू पुरोहित

जोधपुर, 22 अगस्त। दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), जोधपुर लोकल सेंटर एवं एमबीएम 1972 वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में इंजीनियर्स भवन, गौरव पथ, जोधपुर में “गेटिंग स्टार्टेड विथ AWS सर्विसेज (क्लाउड सर्विसेज)” विषय पर एक दिवसीय तकनीकी सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें शहर के इंजीनियरों, शिक्षाविदों, तकनीकी विशेषज्ञों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का संयोजन आईई(आई), जोधपुर लोकल सेंटर के कन्वीनर एवं इमीडिएट पास्ट चेयरमैन तथा एमबीएम 1972 वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव ई. एम.एम. अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि क्लाउड कंप्यूटिंग आधुनिक डिजिटल परिवर्तन का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। AWS जैसी क्लाउड सेवाओं की जानकारी इंजीनियरों एवं तकनीकी पेशेवरों के लिए बेहद उपयोगी है। ऐसे तकनीकी कार्यक्रम प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक समझ देने के साथ उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने में सहायक हैं।

मुख्य वक्ता ई. मोनू पुरोहित, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं क्लाउड आर्किटेक्ट, नेटवेस्ट ने पिछले सत्र में समझाए गए क्लाउड कंप्यूटिंग फंडामेंटल्स को आगे बढ़ाते हुए AWS की विभिन्न सेवाओं एवं उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रमुख AWS सेवाओं की भूमिका समझाते हुए बताया कि अलग-अलग सेवाएं आपस में मिलकर किस प्रकार प्रभावी क्लाउड सॉल्यूशंस विकसित करने में मदद करती हैं।

ई. पुरोहित ने प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से AWS की अवधारणाओं को वास्तविक कार्यशील समाधानों से जोड़कर समझाया। उन्होंने कहा कि क्लाउड की विभिन्न क्षमताओं को सही तरीके से एकीकृत कर वास्तविक समस्याओं के लिए प्रभावी एवं उपयोगी डिजिटल समाधान विकसित किए जा सकते हैं।

आईई(आई), जोधपुर लोकल सेंटर की चेयरमैन ई. रेशमा राम हूड़ा ने कहा कि क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों पर आधारित सेमिनार इंजीनियरिंग समुदाय को उद्योग जगत में हो रहे तकनीकी बदलावों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम के अंत में आईई(आई), जोधपुर लोकल सेंटर के मानद सचिव ई. अमित लोहिया ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य वक्ता, सह-आयोजक एमबीएम 1972 वेलफेयर ट्रस्ट एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समापन संवाद सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने AWS सेवाओं, क्लाउड कंप्यूटिंग, नेटवर्किंग, सुरक्षा, सर्वरलेस आर्किटेक्चर एवं वास्तविक परियोजनाओं से जुड़े सवाल पूछे और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम में आईई(आई), जोधपुर लोकल सेंटर के संयुक्त सचिव डॉ. अभिषेक आर्य सहित शहर के अनेक वरिष्ठ अभियंता, तकनीकी विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बांसवाड़ा में आज 6 घंटे 20 मिनट तक बिजली कटौती:13 से ज्यादा क्षेत्रों में असर, जानें कब कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

    बांसवाड़ा जिले के कई इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते बागीदौरा, कुशलगढ़ और चोरड़ी जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक यानी 6 घंटे 20…

    भीलवाड़ा में वकील पर चाकू से जानलेवा हमला:गर्दन का वार हाथ पर लगा, सड़क पर अचेत होकर गिरे; आरोपी स्कूटी सवार फरार

    भीलवाड़ा में गुरुवार रात बाइक से जा रहे वकील का रास्ता रोककर स्कूटी सवार ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन पर वार किया, लेकिन बचने के दौरान चाकू हाथ पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली