देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है। मथुरा-वृंदावन से लेकर जगन्नाथ पुरी और द्वारका तक जन्माष्टमी की धूम है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर, दिल्ली के इस्कॉन मंदिर और जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में मंगला आरती हुई। काशी के इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की 1 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। इस बार 300 ड्रोन के जरिए भगवान कृष्ण की दो-तीन लीलाएं दिखाई जाएंगी। इसके अलावा मंदिर में 5 मिनट का 7डी शो हर आधे घंटे में दिखाया जाएगा। इसमें लाइट और साउंड इफेक्ट के साथ बारिश का अनुभव भी कराया जाएगा। वहीं, बिहार के पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर 108 चांदी के कलश से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। मंदिर की सजावट के लिए बेंगलुरु, पुणे और कोलकाता समेत विदेशों से अलग-अलग तरह के करीब 8 टन फूल मंगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में 150 से ज्यादा कैमरों से निगरानी की जा रही है। देशभर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों की तस्वीरें… जन्माष्टमी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि, मंत्र और व्रत के नियम देशभर में जन्माष्टमी से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

