पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला:4 सुरक्षाकर्मियों और 6 आतंकियों की मौत; तालिबान से जुड़े जमात-उल-अहरार ने जिम्मेदारी ली

पाकिस्तान के कराची में शनिवार रात आतंकियों ने सिंध रेंजर्स के पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। हमला रात करीब 8.30 बजे गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में हुआ। इसमें चार रेंजर्स की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में छह आतंकी मारे गए, जबकि एक आतंकी को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। PTI के मुताबिक, आतंकी गाड़ी से मैन गेट तोड़ते हुए परिसर में घुसे। इसके बाद उन्होंने हैंड ग्रेनेड फेंके और फायरिंग शुरू कर दी, जिससे कई धमाके हुए। करीब 90 मिनट तक चली मुठभेड़ के बाद स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), एंटी टेररिस्ट फोर्स (ATF) और रेंजर्स ने सभी हमलावरों को काबू कर लिया। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमलावर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के धड़े जमात-उल-अहरार (JuA) से जुड़े थे। इस संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह संगठन अफगानिस्तान सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा में नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और सरकारी ठिकानों पर हमले करता रहा है। हमले से जुड़ी 2 तस्वीरें… इलाके की घेराबंदी, लोगों को घरों में रहने की सलाह हमले के बाद पूरे परिसर और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई। आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं और लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई। ऑपरेशन के दौरान आसपास के कुछ इलाकों में बिजली भी बाधित रही। रेस्क्यू-1122 की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक और कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (AIG) को मामले की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, गृह मंत्री जियाउल हसन लांजर ने भी घटना पर अलग से रिपोर्ट मांगी है। अक्टूबर 2024 के बाद कराची का पहला बड़ा आतंकी हमला मई में 128 आतंकी हमले, 27% बढ़ोतरी पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) की रिपोर्ट के मुताबिक, मई में देश में 128 आतंकी हमले हुए। अप्रैल में यह संख्या 101 थी। यानी एक महीने में आतंकी हमलों में 27% की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा आतंकी हिंसा खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में दर्ज की गई। ————– ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान में दो बम धमाके, 7 लोगों की मौत:रिमोट कंट्रोल से गाड़ियों को निशाना बनाया, अबतक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी बन्नू जिले में शनिवार को सड़क किनारे हुए दो बम धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ें…

  • Related Posts

    ट्रम्प अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं:हैदराबाद में सड़क उनके नाम पर की गई, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- शुक्रिया

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प साल 2027 की शुरुआत में भारत आ सकते हैं। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान विदेश मंत्री मार्को रूबियो…

    PM मोदी ने सेशेल्स में कछुओं को पत्तियां खिलाईं, VIDEO:256 साल पहले 5 भारतीय रहने पहुंचे थे; अब हर 8वां नागरिक भारतवंशी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने नेशनल बोटैनिकल गार्डन में एल्डाब्रा जाइंट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘वेलकम टू द जंगल’ स्टारकास्ट के साथ रैपिड फायर राउंड:अन्ना बोले- क्या 10 साल बाद हम लोग जिंदा रहेंगे? अक्षय ने दिशा को टाइगर बताया

    ‘वेलकम टू द जंगल’ स्टारकास्ट के साथ रैपिड फायर राउंड:अन्ना बोले- क्या 10 साल बाद हम लोग जिंदा रहेंगे? अक्षय ने दिशा को टाइगर बताया

    ‘मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा’:सैफ अली खान बोले- हमलावर को माफ करना चाहता हूं, लेकिन हमला भूलना आसान नहीं

    ‘मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा’:सैफ अली खान बोले- हमलावर को माफ करना चाहता हूं, लेकिन हमला भूलना आसान नहीं

    चांदी बीते हफ्ते ₹15432 और सोना ₹5097 सस्ता हुआ:अडाणी केस तुरंत खारिज करने से अमेरिकी जज का इनकार, उबर इंडिया के CEO का इस्तीफा

    चांदी बीते हफ्ते ₹15432 और सोना ₹5097 सस्ता हुआ:अडाणी केस तुरंत खारिज करने से अमेरिकी जज का इनकार, उबर इंडिया के CEO का इस्तीफा

    पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला:4 सुरक्षाकर्मियों और 6 आतंकियों की मौत; तालिबान से जुड़े जमात-उल-अहरार ने जिम्मेदारी ली

    पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला:4 सुरक्षाकर्मियों और 6 आतंकियों की मौत; तालिबान से जुड़े जमात-उल-अहरार ने जिम्मेदारी ली

    एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की हवेली पर चाची ने किया कब्जा:अलीगढ़ में बोले- पिता की मौत के बाद फर्जी वसीयत कराई; हमें घुसने नहीं दे रहे

    एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की हवेली पर चाची ने किया कब्जा:अलीगढ़ में बोले- पिता की मौत के बाद फर्जी वसीयत कराई; हमें घुसने नहीं दे रहे

    फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा; कल ही साथ थे

    फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा; कल ही साथ थे