पावर बैंक ब्लास्ट, यूट्यूबर के बेडरूम में आग लगी:कमरे में लगा एसी पूरी तरह पिघल गया, डायमंड-गोल्डन बटन भी खाक हुए

सूरत के जहांगीरपुरा क्षेत्र में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर के घर में एक बड़ा हादसा हो गया। यूट्यूबर ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनके बेडरूम में चार्जिंग पर रखी वायरलेस पावर बैंक में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरे कमरे में भीषण आग लग गई। हादसे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय वह घर पर नहीं थी। शिवानी के मुताबिक, उन्होंने एक नामी कंपनी की करीब 4 से 4.5 हजार रुपए की पावर बैंक चार्जिंग में लगाई थी। चार्जिंग के दौरान पीछे की तरफ से उसमें ब्लास्ट हुआ और आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई। आग इतनी भयानक थी कि कमरे में लगा एसी पूरी तरह पिघल गया। कमरे की लाइटें, पावर स्विच, कपड़े, महंगी बैग्स, एक्सेसरीज़, कबाट और उनकी बेटी आध्या की बचपन की याद में बनाई गई वॉल ड्रॉइंग तक जलकर नष्ट हो गई। कमरे में फैले धुएं से उल्टी और पेट दर्द की शिकायत
हादसे के समय उनका पालतू डॉग कोको भी उसी कमरे में बंद था, लेकिन पिता और मैनेजर ने पानी डालकर आग बुझा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि जहरीले कार्बन मोनोऑक्साइड धुएं के कारण यूट्यूबर, उनके पिता और मैनेजर को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। यूट्यबर शिवानी ने लोगों से अपील की कि पावर बैंक या मोबाइल को कभी भी बेड या सिरहाने के पास चार्जिंग पर न रखें।

  • Related Posts

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    नववर्ष की शुभकामनाएं देकर देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की अहमदाबाद। गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और उत्साहपूर्ण नववर्ष उत्सव के प्रतीक गुजराती नववर्ष ‘बेस्तु वरस’…

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    अहमदाबाद। नटरानी थिएटर फेस्टिवल में महेश एल्कुंचवार की चर्चित नाट्यकृति ‘Autobiography’ का मंचन कला, अभिनय और निर्देशन के लिहाज से बेहद प्रभावशाली रहा। लिलेट दुबे के निर्देशन में डेंज़िल स्मिथ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    पत्रकारिता की आड़ में ‘कंटेंट का खेल’ नहीं चलेगा! पत्रकार और इन्फ्लुएंसर की पहचान होगी अलग? नए मापदंडों को लेकर चर्चा तेज

    पत्रकारिता की आड़ में ‘कंटेंट का खेल’ नहीं चलेगा! पत्रकार और इन्फ्लुएंसर की पहचान होगी अलग? नए मापदंडों को लेकर चर्चा तेज