लियोनेल मेसी पर भड़कीं गौहर खान:मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद फुटबॉलर को लूजर और सबसे घटिया लेवल का एक्टर बताया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मिस्र और अर्जेंटीना के मैच के बाद एक्ट्रेस गौहर खान लियोनेल मेसी पर भड़क गईं और उन्होंने फुटबॉलर को लूजर तक कह दिया। दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मैच में एक समय मिस्र 2-0 से आगे था, लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम हिस्से में अर्जेंटीना ने लगातार तीन गोल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद गौहर ने मेसी के बारे में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। उन्होंने एक रील रीपोस्ट की, जिसमें मेसी मैच के दौरान कथित तौर पर चेहरे पर गेंद लगने के बाद अपना मुंह ढकते हुए दिख रहे थे। इसके साथ ही गौहर ने लिखा, ‘क्या बेकार इंसान है! मेसी नहीं, बल्कि मेस्सी है (पूरी तरह बिखरा हुआ)। सबसे घटिया लेवल का एक्टर।’ दरअसल, मैच के बाद मिस्र के फुटबॉलर मुस्तफा जीको ने रेफरी के फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रेफरी ने निष्पक्ष फैसला नहीं लिया और उनकी टीम के साथ गलत हुआ। जिको ने कहा, ‘रेफरी का फैसला गलत था। यह साफ तौर पर हमारी टीम के साथ अन्याय है। उसने पूरे देश की मेहनत पर पानी फेर दिया।’ VAR फैसलों पर उठा विवाद मिस्र ने दो फैसलों पर एतराज जताया। मैच के दौरान हुए फाउल के लिए VAR रिव्यू के बाद मोस्तफा जिको का गोल नामंजूर कर दिया गया। टीम ने यह भी दावा किया कि हम्दी फाथी पर कथित फाउल के लिए उन्हें पेनल्टी मिलनी चाहिए थी। इसके तुरंत बाद अर्जेंटीना ने विजयी गोल किया। बता दें कि VAR रिव्यू का मतलब फुटबॉल में वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) द्वारा किसी अहम फैसले की वीडियो फुटेज के जरिए दोबारा जांच करना होता है। गौहर ‘इश्कजादे’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं गौहर खान ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। वह फेमिना मिस इंडिया 2002 में चौथे स्थान पर रहीं और मिस टैलेंटेड का खिताब जीता। उन्होंने ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ (2009) से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘इश्कजादे’ (2012) और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ (2017) जैसी फिल्मों में नजर आईं। गौहर खान और जैद दरबार ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। दोनों ने कुछ समय डेट करने के बाद निकाह किया। मई 2023 में उनके पहले बेटे जेहान का जन्म हुआ था। वहीं, सितंबर 2025 में दूसरे बेटे फरवान का जन्म हुआ। फिलहाल उनके पति जैद दरबार रियलिटी शो ‘अलायंस’ में हिस्सा ले रहे हैं। ……………………………… गौहर खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गौहर खान ने छोटे बेटे फरवान की पहली झलक दिखाई:मक्का यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं, पति जैद दरबार और दोनों बच्चे साथ नजर आए
टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने 26 फरवरी को अपने छोटे बेटे की पहली झलक शेयर की थी। उन्होंने बेटे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। यह फोटो उनके परिवार की मक्का यात्रा की थी। वह अपने पति जैद दरबार और दोनों बच्चों के साथ वहां गई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

  • Related Posts

    रियलिटी शो 'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री:पूर्व पत्नी को देख सोहेल खान बोले- रिश्ते में गलती हुई होगी तो मेरी तरफ से हुई होगी

    रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ में हाल ही में सोहेल खान को बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री की। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से…

    सतलुज विवाद, बिट्‌टू ने आतंकियों के PHOTOS जारी किए:पूछा- AK-47, ड्रम मैगजीन लेकर घूमने वाले कौन; खालड़ा मर्डर केस में जमानत पर गया DSP गायब

    पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज विवाद के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने आतंकियों के फोटो जारी किए हैं। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली