महाराष्ट्र में डॉक्टर को थप्पड़ मारने वाला शिवसेना पार्षद गिरफ्तार:3 साथी भी पकड़े गए; डॉक्टर ने इस्तीफा दिया, कहा- डर से शहर छोड़ा

महाराष्ट्र के ठाणे में हॉस्पिटल के डॉक्टरों से मारपीट के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके तीन साथियों को भी पकड़ा गया है। वहीं, एक डॉक्टर ने नौकरी से इस्तीफा देकर ठाणे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यहां डर का माहौल है। अब कभी वापस नहीं लौटूंगा। घटना सोमवार को कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) के शास्त्री नगर अस्पताल की है। अस्पताल के NICU में कोई बेड खाली नहीं था। इसलिए डॉक्टर सृष्टि बाविस्कर और डॉ. वैभव सालुंखे ने नवजात के परिजनों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। परिजन इससे नाराज हो गए। उन्होंने शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को अस्पताल बुला लिया। वह अपने तीन साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से मारपीट की। मारपीट की 4 तस्वीरें… डॉक्टर बोले- गुंडे नजर रख रहे हैं, अब कभी नहीं लौटूंगा पीड़ित डॉक्टर ने मीडिया से कहा, ‘ मैं घटना के बाद खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया है और ठाणे छोड़ दिया है।’ डॉक्टर ने कहा, ‘मैंने इस्तीफा दे दिया है क्योंकि बहुत डर का माहौल है। गुंडे नजर रख रहे हैं। दूसरे डॉक्टर काम करना चाहें तो करें, लेकिन मैं अब कभी ठाणे वापस नहीं लौटूंगा।” शिंदे ने पार्षद को फटकार लगाई, पार्टी ने नोटिस भेजा राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने गुरुवार को कहा कि डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने आरोपी पार्षद को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर पर हाथ उठाना गलत है और शिवसेना इस घटना का समर्थन नहीं करती। मामले में किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप भी नहीं किया गया। कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे समेत शिवसेना के कई नेताओं और विपक्ष ने घटना की आलोचना की है। ठाणे सांसद नरेश म्हास्के ने बताया कि पार्टी ने आरोपी पार्षद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। —————- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा मंत्री नितेश राणे को 1 महीने जेल की सजा:मुंबई-गोवा हाइवे पर NHAI इंजीनियर पर कीचड़ फेंका था; 29 आरोपी बरी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे को सिंधुदुर्ग कोर्ट ने इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने के मामले में एक महीने की जेल की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि जनप्रतिनिधि (सांसद, विधायक या पार्षद) कानून अपने हाथ में नहीं ले सकते। पूरी खबर पढ़ें…

  • Related Posts

    एम्स जोधपुर का मामला रैगिंग के खिलाफ उठाई आवाज तो मिला ‘फेल’ होने का इनाम; मेधावी न्यूरोसर्जन ने कहा- ‘डिग्री पर दाग नहीं, इंसाफ चाहिए”

    मून “जोधपुरी” जोधपुर । जहाँ एक तरफ देश का हर युवा भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी व्यवस्था की मार झेलते हुए अपने सुनहरे भविष्य को बचाने की जद्दोजहद में जुटा…

    फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    जोधपुर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की जोधपुर इकाई ने शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल के नाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    माधव विश्वविद्यालय में सौंफ की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

    माधव विश्वविद्यालय में सौंफ की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

    जोधपुर में 3,000 देशी पौधों से आकार ले रहा मियावाकी वन

    जोधपुर में 3,000 देशी पौधों से आकार ले रहा मियावाकी वन

    खाना मांगने पर बेटी की हत्या, आरोपी मां को जमानत:गुजरात हाईकोर्ट बोला- यह समाज की सामूहिक विफलता, कमजोरों की रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी

    खाना मांगने पर बेटी की हत्या, आरोपी मां को जमानत:गुजरात हाईकोर्ट बोला- यह समाज की सामूहिक विफलता, कमजोरों की रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी

    हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे:उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5km, बनारस में 3km लंबी लाइन

    हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे:उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5km, बनारस में 3km लंबी लाइन