बागी तेवर दिखा रहे चन्नी का सरेंडर से इनकार:प्रभारी के आगे 2 शर्तें-कांग्रेस भवन में मीटिंग नहीं, प्रधान वड़िंग न रहे; बघेल का दौरा बढ़ सकता

कांग्रेस हाईकमान के किनारा करने के बावजूद पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी ने AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के आगे सरेंडर से इनकार कर दिया है। बघेल 4 दिन से चंडीगढ़ में डटे हैं लेकिन चन्नी उनसे मिलने के लिए नहीं गए। आज (10 जुलाई) को खत्म होने वाला बघेल का 5 दिन का दौरा 3 दिन के लिए बढ़ सकता है। वहीं, चन्नी गुट ने बघेल से मुलाकात से पहले 2 शर्त रखते हुए कहा कि हमारे 2 नेता ही मिलेंगे, लेकिन न मीटिंग कांग्रेस भवन में होगी न उसमें प्रधान वड़िंग रहें। गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा इस मुलाकात में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इतना जरूर है कि चन्नी हाईकमान पर प्रेशर बनाने में कामयाब नहीं हो सके। उनके बातचीत के लिए राजी होने से 3 दिन से हाईकमान पर बना प्रेशर रिलीज हो गया। वहीं राजा वड़िंग पावरफुल बनकर निकले हैं। वह लगातार अपनी ताकत दिखा रहे हैं। बघेल भी हाईकमान के फैसले को सही ठहराने के लिए पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्‌ठल जैसे नॉन एक्टिव नेताओं से तक मुलाकात करने के लिए उनके घर जा रहे हैं। हालांकि बघेल को उम्मीद है कि उनकी दिल्ली वापसी से पहले चरणजीत चन्नी खुद मिल सकते हैं या उन्हें बुला सकते हैं। मगर, चन्नी के करीबी सोर्सेज का कहना है कि वह दिल्ली में ही राहुल गांधी से मिलना चाहते हैं ताकि अगर उन्हें चुनाव में बड़ी भूमिका मिलती है तो उस पर बघेल नहीं बल्कि सीधे राहुल गांधी की मुहर हो। इसके बाद ही वह आगे कोई बड़ा फैसला लेंगे। जानिए, कांग्रेस के मौजूदा हालात में 2 एक्सपर्ट क्या कहते हैं? ******************
ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट: 2 नेता चंडीगढ़ में AICC प्रभारी बघेल से मिलेंगे; सांसद रंधावा, MLA राणा-परगट के भी बोल बदले पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी हाईकमान के किनारा करने के बाद झुक गए हैं। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा, कपूरथला से MLA राणा गुरजीत और जालंधर कैंट से MLA परगट सिंह के बोल बदल गए हैं। चन्नी गुट के 2 नेता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। इनमें सांसद रंधावा भी शामिल हैं। इन नेताओं का कहना है कि हमारी किसी से कोई नाराजगी नहीं है (पढ़ें पूरी खबर)

  • Related Posts

    एम्स जोधपुर का मामला रैगिंग के खिलाफ उठाई आवाज तो मिला ‘फेल’ होने का इनाम; मेधावी न्यूरोसर्जन ने कहा- ‘डिग्री पर दाग नहीं, इंसाफ चाहिए”

    मून “जोधपुरी” जोधपुर । जहाँ एक तरफ देश का हर युवा भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी व्यवस्था की मार झेलते हुए अपने सुनहरे भविष्य को बचाने की जद्दोजहद में जुटा…

    फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    जोधपुर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की जोधपुर इकाई ने शुक्रवार को संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल के नाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    माधव विश्वविद्यालय में सौंफ की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

    माधव विश्वविद्यालय में सौंफ की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

    जोधपुर में 3,000 देशी पौधों से आकार ले रहा मियावाकी वन

    जोधपुर में 3,000 देशी पौधों से आकार ले रहा मियावाकी वन

    खाना मांगने पर बेटी की हत्या, आरोपी मां को जमानत:गुजरात हाईकोर्ट बोला- यह समाज की सामूहिक विफलता, कमजोरों की रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी

    खाना मांगने पर बेटी की हत्या, आरोपी मां को जमानत:गुजरात हाईकोर्ट बोला- यह समाज की सामूहिक विफलता, कमजोरों की रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी

    हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे:उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5km, बनारस में 3km लंबी लाइन

    हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे:उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5km, बनारस में 3km लंबी लाइन