वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने डीआरयूसीसी सदस्य, रेलवे ने सौंपा नियुक्ति पत्र

जोधपुर। जालोर जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी को उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र और पत्रकारिता जगत के लिए सम्मानजनक उपलब्धि माना जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने एक समारोह में माणकमल भंडारी को नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने भंडारी के लगभग 55 वर्षों के निष्पक्ष और जनहितैषी पत्रकारिता जीवन की सराहना करते हुए कहा कि समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका अनुभव रेलवे प्रशासन और रेल यात्रियों के हित में उपयोगी साबित होगा।

हितेश यादव ने बताया कि डीआरयूसीसी का उद्देश्य रेल यात्रियों की सुविधाओं में सुधार, रेलवे स्टेशनों का विकास, यात्री सेवाओं को बेहतर बनाना तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त सुझावों को रेलवे प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने माणकमल भंडारी से भीनमाल और जालोर जिले के रेलवे स्टेशनों की आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी सुझावों का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर आगामी डीआरयूसीसी बैठक में प्रस्तुत करने का आग्रह किया।

समारोह के दौरान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय सचिव शेख रईस अहमद ने फूलमाला पहनाकर माणकमल भंडारी का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भंडारी की नियुक्ति न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि पूरे जालोर जिले के लिए गर्व का विषय है और उनके अनुभव से क्षेत्र के रेलवे विकास को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में मौजूद रेलवे अधिकारियों ने भी माणकमल भंडारी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वे रेल यात्रियों की समस्याओं और जनभावनाओं को समिति के माध्यम से रेलवे प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उल्लेखनीय है कि डीआरयूसीसी सदस्य के रूप में माणकमल भंडारी की नियुक्ति के लिए क्षेत्रीय सांसद लूम्बाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित तथा निवर्तमान जिला प्रमुख राजेश राणा ने अनुशंसा की थी। नियुक्ति पर सभी जनप्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    तुर्किये के 22 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: इतिहास की अद्भुत यात्रा

    जयपुर, 29 जुलाई, 2026 :भारत ने सदियों से प्राचीन धरोहरों और ऐतिहासिक स्मारकों के महत्व को समझा है। हम्पी, अजंता और वाराणसी के घाटों जैसी अमूल्य विरासत का निर्माण करने…

    जोधपुर में ‘पैसिफिक मैनेजमेंट’ का भव्य फॉरेन एजुकेशन सेमिनार संपन्न, छात्रों को विदेश में मेडिकल शिक्षा की दी विस्तृत जानकारी

    जोधपुर। पैसिफिक मैनेजमेंट द्वारा जोधपुर के होटल रेडिसन में आयोजित ‘फॉरेन एजुकेशन काउंसलिंग सेमिनार’ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेमिनार में जॉर्जिया की प्रतिष्ठित डेविड ट्विल्डियानी मेडिकल यूनिवर्सिटी (DTMU)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली