स्कूल में करंट लगने से 9वीं के स्टूडेंट की मौत:मैदान खाली न होने से छत पर पीटी करा रहे थे टीचर, गुजरात के सूरत की घटना

सरकारी सिस्टम की लापरवाही की वजह से गुजरात के सूरत में 9वीं के एक स्टूडेंट की मौत हो गई। मंगलवार को स्कूल की छत पर बिजली के पाइप से 14 साल के अब्दुल रहमान को करंट का झटका लग गया था। प्रिंसिपल अपनी कार से सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सूरत के मानदरवाजा इलाके में स्थित सुमन सरकारी स्कूल की है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि मैदान में तीन स्कूलों के बच्चे मिड-डे मील खा रहे थे, इसलिए पीटी करवाने बच्चों के स्कूल की छत पर ले जाया गया था। छत पर लगे बिजपी के पाइप में करंट था, जो अब्दुल की मौत का कारण बन गया। लापरवाही के लिए पीटी टीचर शेख बहाउद्दीन अजीमुद्दीन को बर्खास्त कर दिया गया है। एक ही इमारत में तीन स्कूल चलते हैं, मैदान खाली नहीं था एक छात्र ने बताया कि पीटी करते वक्त अब्दुल का पैर स्लिप हो गया था। वही सीधे बिजली के पाइप से टकरा गया। वह एक मिनट तक तड़पता रहा और बेहोश हो गया। एक टीचर ने लकड़ी से पाइप का करंट वाला तार उससे दूर किया। इसके बाद टीचर ने उसे सीपीआर दिया। स्कूल के प्रिंसिपल अपनी कार से उसे पास के प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक अब्दुल की मौत हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने बताया कि अब्दुल के शरीर पर करंट लगने और जख्मों के कई निशान थे। अब्दुल के पिता सलीम शेख उमरवाड़ा लो-कॉस्ट कॉलोनी में रहते हैं और ऑटो रिक्शा चलाकर 3 बच्चों समेत पूरे परिवार का गुजारा करते हैं। टेक्नीशियन को भी लगा करंट का झटका सूरत महानगरपालिका के उधना जोन के इलेक्ट्रिक विभाग की घोर लापरवाही और ढुलमुल रवैये के चलते स्कूल की छत की बाउंड्री वॉल के अंदर की तरफ ही लाइट पोल लगा दिया गया था। चालू इलेक्ट्रिक वायर को टेरेस पर ही खुला छोड़ दिया गया था। हादसे के बाद उधना जोन के इलेक्ट्रिक विभाग के टेक्नीशियन और वायरमैन की टीम मौके पर पहुंची। एक टेक्नीशियन ने जब बिजली के पोल को अपने हाथ से चेक करने की कोशिश की, तो उसे भी झटका लगा। जांच करने पर पता चला कि पाइप के अंदर का इलेक्ट्रिक वायर खुला था, जिसके चलते पूरे पाइप में करंट दौड़ रहा था। यानी की मानसून के दौरान छत पर पानी भरने से पूरी छत पर करंट फैल रहा होगा। सवाल: जिम्मेदारी केवल पीटी टीचर की थी? सिविल अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सुमन स्कूल के प्रभारी शासनाधिकारी धर्मेश पटेल ने बताया कि पावर तो बंद था फिर ये हादसा कैसे हुआ हैरानी हो रही है। जांच के आदेश दिए गए हैं। हादसे के बाद जून-2025 से कार्यरत पीटी शिक्षक शेख बहाउद्दीन अजीमुद्दीन को सेवा से हटा दिया गया। घटना की जांच होगा, जिससे पता चलेगा कि जिम्मेदारी केवल शिक्षक की थी या स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक स्तर पर भी कोई चूक हुई। ————— ये खबर भी पढ़ें… शाहजहांपुर में मिल्क वैन की टक्कर से छात्र की मौत:9वीं का छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद सड़क पार कर रहा था शाहजहांपुर में मंगलवार दोपहर दो बजे एक मिल्क वैन की टक्कर से नौवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। यह घटना स्कूल से छुट्टी के बाद सड़क पार करते समय हुई। मृतक की पहचान हयातपुरा निवासी 14 वर्षीय अंश त्रिवेदी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

  • Related Posts

    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    गुजरात में सूरत के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में पढ़ाई कर रहे फर्स्ट ईयर के रेजिडेंट डॉक्टर हर्ष पंड्या ने रैगिंग से परेशान होकर रविवार को सुसाइड कर लिया। कॉलेज…

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    अहमदाबाद के आनंदनगर में एक पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप किया गया। घटना शनिवार रात की है, जब युवती रात 10 बजे छत पर टहल रही थी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    माधव विश्वविद्यालय में सौंफ की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

    माधव विश्वविद्यालय में सौंफ की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

    जोधपुर में 3,000 देशी पौधों से आकार ले रहा मियावाकी वन

    जोधपुर में 3,000 देशी पौधों से आकार ले रहा मियावाकी वन

    खाना मांगने पर बेटी की हत्या, आरोपी मां को जमानत:गुजरात हाईकोर्ट बोला- यह समाज की सामूहिक विफलता, कमजोरों की रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी

    खाना मांगने पर बेटी की हत्या, आरोपी मां को जमानत:गुजरात हाईकोर्ट बोला- यह समाज की सामूहिक विफलता, कमजोरों की रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी

    हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे:उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5km, बनारस में 3km लंबी लाइन

    हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे:उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5km, बनारस में 3km लंबी लाइन