आखिरी सावन सोमवार, झारखंड के देवघर में 4km लंबी कतार:काशी में 1 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके; उज्जैन में चांदी के त्रिशूल-मुकुट से श्रृंगार

सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। काशी विश्वनाथ, बाबा बैद्यनाथ, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर में रात से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी हैं। बड़ी संख्या में कांवड़िए भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे हैं। देवघर में कपाट सुबह 3:15 बजे खुले और पूजा के बाद 4:10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुए। यहां करीब 4 किमी लंबी कतार लगी है। काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे मंगला आरती के बाद खोले गए। यहां 6 द्वारों से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सुबह 7 बजे तक 1.05 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 2:30 बजे भस्म आरती के लिए कपाट खोले गए। इसके बाद चांदी के त्रिशूल, मुकुट और आभूषणों के साथ भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट का श्रृंगार कर भस्म चढ़ाई गई। वहीं, ओंकारेश्वर में शाम की पारंपरिक सवारी में हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। भोपाल के पास भोजेश्वर मंदिर में 6 क्विंटल फूलों से भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। सावन के आखिरी सोमवार से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए गए लाइव ब्लॉग को देखें…

  • Related Posts

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    उदयपुर से सूरत तक वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी। उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस को सूरत तक चलाने की घोषणा के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। इस पर उदयपुर सांसद डॉ.…

    गुजरात बीजेपी राज्यसभा सांसद को हाईकोर्ट का समन:राजेश शुक्ल पर नामांकन-पत्र में आपराधिक मुकदमा छिपाने का आरोप

    गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी के राज्यसभा सांसद राजेश शुक्ल को समन जारी किया है। दरअसल, कांग्रेस नेता तुषार चौधरी ने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के आरोप में शुक्ला के खिलाफ हाईकोर्ट में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली