300 किमी की रफ्तार से कार चलाई, ड्राइवर अरेस्ट:अहमदाबाद पुलिस ने पोर्शे कार जब्त की, 3 दिन से वायरल हो रहा था वीडियो

अहमदाबाद के रिहायशी इलाके में 300 किमी प्रति घंटे की स्पीड से पोर्शे कार दौड़ाने वाले शख्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। कार चलाने वाले शख्स की पहचान 24 साल के मोहम्मद अकरान तिरमिजी के रूप में हई है। तिरमिजी पेशे से कमर्शियल पायलट है। पुलिस ने बताया कि कार तिरमिजी के पिता मोहम्मद इलियास तिरमिजी के नाम पर रजिस्टर्ड है। फिलहाल कार भी जब्त कर ली गई है। 23 अगस्त को वीडियो हुआ था वायरल नवरंगपुरा पुलिस के मुताबिक, यह घटना 22 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे हुई थी। अगले दिन इसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सिल्वर रंग की पोर्श कार एचसीजी अस्पताल से लॉ गार्डन के बीच खतरनाक स्पीड से गुजरती नजर आ रही है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 में केस अकरान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। धारा 281 में सार्वजनिक रास्ते पर इस तरह तेज या लापरवाही से वाहन चलाने पर सजा का प्रावधान है, जिससे किसी की जान खतरे में पड़ सकती है। —————————- ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड ने कार पर किए 3400 किस, VIDEO:लिपस्टिक के निशान से बनाई ‘किसिंग कार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के लिए युवक ने अपनी कार को ‘किसिंग कार’ बना दिया। युवक की गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर करीब 3400 किस किए, जिससे जगह-जगह लिपस्टिक के निशान बन गए। ट्रैफिक पुलिस ने 5500 रुपए का जुर्माना लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…

  • Related Posts

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    उदयपुर से सूरत तक वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी। उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस को सूरत तक चलाने की घोषणा के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। इस पर उदयपुर सांसद डॉ.…

    गुजरात बीजेपी राज्यसभा सांसद को हाईकोर्ट का समन:राजेश शुक्ल पर नामांकन-पत्र में आपराधिक मुकदमा छिपाने का आरोप

    गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी के राज्यसभा सांसद राजेश शुक्ल को समन जारी किया है। दरअसल, कांग्रेस नेता तुषार चौधरी ने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के आरोप में शुक्ला के खिलाफ हाईकोर्ट में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली