वडोदरा में PM मोदी का Gen-Z कार्यक्रम:रजिस्ट्रेशन खुलने के 1 घंटे में ही फुल हो गईं सीटें, मंगलवार को गुजरात आएंगे मोदी

गुजरात के वडोदरा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम होने जा रहा है। पीएम का यह कार्यक्रम कई प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का है, लेकिन इसमें जेन-जी का पीएम से सीधा संवाद भी होगा। इसीलिए इस बार पीएम का स्टेज भी न्यू थीम पर डिजाइन किया गया है। पीएम के मंच के साथ एक विशेष ‘वाय’ शैप में रैंप बनाया गया है, जिसके चारों ओर युवा बैठेंगे। मोदी रैंप पर चलेंगे और जनरेशन-जेड के छात्रों और पेशेवरों से बातचीत करेंगे। एक घंटे में फुल हो गईं सीटें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रखा गया था। रजिस्ट्रेशन पोर्टल सुबह 10:30 बजे खोला गया और महज एक घंटे में ही सभी सीटें फुल हो गईं थीं।
सीट न पाने वालों से डिप्टी सीएम ने माफी मांगी पीएम को सुनने और इस खास अवसर का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। जिन लोगों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। उन्हें कार्यक्रम में क्यूआर कोड से एंट्री मिलेगी। रजिस्ट्रेशन फुल होने के चलते कई युवा कार्यक्रम में जगह नहीं बना पाए हैं। इसे लेकर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनसे माफी मांगी है। करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे पीएम पीएम मोदी मंगलवार को एक दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े करोड़ों रुपए के कई विकास प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद नवसारी जाएंगे। नवसारी में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। ———————- ये खबर भी पढ़े… पीएम मोदी की 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज में स्पीच:कहा- मैंने लाल किले से होम्योपैथी की गोली दी प्रधानमंत्री शनिवार शाम मेट्रो से सफर कर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। उन्होंने कॉलेज के 100वें स्थापना दिवस पर जेन-जी छात्रों के बीच 48 मिनट स्पीच दी। पीएम मोदी ने कहा कि आपकी लैंग्वेज में कहूं तो इस कॉलेज के पूर्व छात्र OG (ओरिजनल गैंग्स्टर) हैं। पूरी खबर पढ़ें…

  • Related Posts

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    नववर्ष की शुभकामनाएं देकर देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की अहमदाबाद। गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और उत्साहपूर्ण नववर्ष उत्सव के प्रतीक गुजराती नववर्ष ‘बेस्तु वरस’…

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    अहमदाबाद। नटरानी थिएटर फेस्टिवल में महेश एल्कुंचवार की चर्चित नाट्यकृति ‘Autobiography’ का मंचन कला, अभिनय और निर्देशन के लिहाज से बेहद प्रभावशाली रहा। लिलेट दुबे के निर्देशन में डेंज़िल स्मिथ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    पत्रकारिता की आड़ में ‘कंटेंट का खेल’ नहीं चलेगा! पत्रकार और इन्फ्लुएंसर की पहचान होगी अलग? नए मापदंडों को लेकर चर्चा तेज

    पत्रकारिता की आड़ में ‘कंटेंट का खेल’ नहीं चलेगा! पत्रकार और इन्फ्लुएंसर की पहचान होगी अलग? नए मापदंडों को लेकर चर्चा तेज