सिवाना में बिगड़ती यातायात व्यवस्था से आमजन परेशान, गांधी चौक से हाईवे तक जाम का संकट

गांधी चौक, बालोतरा रोड और मोकलसर रोड पर वाहनों का जमावड़ा, पैदल राहगीरों को निकलना भी हुआ मुश्किल

सिवाना (एम. ताहिर)। नगर पालिका सिवाना के प्रमुख मार्गों पर बिगड़ती यातायात व्यवस्था से आमजन को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त सड़कों पर छोटे-बड़े वाहनों की लगातार आवाजाही और बेतरतीब जमावड़े के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि कई बार वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है।

शनिवार दोपहर गांधी चौक के मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं पैदल राहगीरों को भी रास्ता निकालने में दिक्कत हुई। जाम में फंसे वाहन चालकों द्वारा लगातार हॉर्न बजाने से बाजार में शोरगुल और ध्वनि प्रदूषण की स्थिति भी बनी रही। इससे दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी चौक मुख्य आवागमन मार्ग के अलावा बालोतरा रोड हाईवे और मोकलसर रोड हाईवे पर भी आए दिन जाम के हालात बनते रहते हैं। इन मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने और यातायात प्रबंधन की उचित व्यवस्था नहीं होने से आमजन का आवागमन प्रभावित हो रहा है। व्यस्त बाजारों में जाम की समस्या के कारण व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आखिर कब सुधरेगी सिवाना की यातायात व्यवस्था?

शहरवासियों का कहना है कि प्रमुख मार्गों पर लगातार जाम लगने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए प्रभावी इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि व्यस्त चौराहों और बाजारों में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की तैनाती की जाए। साथ ही सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों पर नियंत्रण, यातायात नियमों की पालना और जाम वाले स्थानों पर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

पूर्व पार्षद लच्छीराम माली, कैलाश वैष्णव, निर्मल जैन, विनोद सोनी सहित कई स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आमजन को रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कब तक ठोस कदम उठाता है।

  • Related Posts

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    📍 जोधपुर, राजस्थान | शेरुद्दीन खान राजस्थान के जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत चौखा में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। गांव में विकास कार्यों, जनसेवा…

    वकार अली बने जोधपुर फुटबॉल टीम के कप्तान, गौरव सिंह नरूका को मिली उपकप्तान की जिम्मेदारी

    ट्रेवल थैरपी ने किया टीम की किट का प्रायोजन, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी हैदर अली ने किया किट का अनावरण जोधपुर। राजस्थान फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित होने वाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिवाना में बिगड़ती यातायात व्यवस्था से आमजन परेशान, गांधी चौक से हाईवे तक जाम का संकट

    सिवाना में बिगड़ती यातायात व्यवस्था से आमजन परेशान, गांधी चौक से हाईवे तक जाम का संकट

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र