बच्चों की परवरिश पर बोले सैफ अली खान:तैमूर और जेह को सिखाता हूं भगवान एक है; तैमूर के जवाब से हैरान हुए एक्टर

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने अपनी पत्नी करीना कपूर और दोनों बेटों, तैमूर और जेह की परवरिश को लेकर खुलकर बात की है। वी द वीमेन्स इवेंट में सैफ ने बताया की वे अपने बच्चों को धर्म को लेकर एक खुला नजरिया देना पसंद करते हैं। सैफ के मुताबिक, वे अपने बेटों से कहते हैं की भगवान एक ही है और उसके कई अलग-अलग नाम हैं। उन्होंने यह भी साझा किया की वे खुद बहुत ज्यादा धार्मिक नहीं हैं, लेकिन घर में अध्यात्म को लेकर हमेशा सकारात्मक बातचीत होती रहती है। वहीं उन्होंने अपने 9 साल के बेटे तैमूर के साथ हुई एक हालिया बातचीत का भी जिक्र किया, जिसने उन्हें हैरान कर दिया। मां शर्मिला टैगोर से मिली सीख
सैफ अली खान ने बताया कि धर्म को लेकर यह सीख उन्हें अपनी मां शर्मिला टैगोर से मिली थी। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मुझे सिखाया था और वही बात मैं अपने बच्चों को सिखा रहा हूं। बात बहुत साधारण है कि भगवान एक है और उसके नाम अनेक हैं। आप उसे अलग-अलग जगहों पर पूजते हैं। अगर आपका धर्म दूसरे इंसानों के प्रति प्यार और माफी सिखाता है, तो बस यही सबसे जरूरी बात है। स्कूल में मनाते थे दिवाली और क्रिसमस
अपनी खुद की परवरिश का जिक्र करते हुए सैफ ने कहा कि वे क्रिश्चियन संस्थानों के बीच बड़े हुए हैं। उन्होंने अपना काफी समय चर्च में बिताया है और ऐसे स्कूलों में पढ़ाई की है जहां दिन की शुरुआत प्रार्थना से होती थी। वहां बच्चे प्रार्थना करते थे और उसके बाद दूसरे धर्मों की प्रार्थनाएं भी होती थीं। सैफ ने बताया कि उनके स्कूल के दिनों में दिवाली और क्रिसमस दोनों को एक ही तरह से बराबर उत्साह के साथ मनाया जाता था। तैमूर ने बताया धर्म और मेथोडोलॉजी में अंतर
सैफ ने अपने 9 साल के बेटे तैमूर के साथ हुई एक हालिया बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने तैमूर से रिलीजन (धर्म) और मेथोडोलॉजी (पद्धति) के बीच का अंतर पूछा था। इस पर तैमूर ने जवाब दिया कि रिलीजन में हम प्रार्थना करते हैं और मेथोडोलॉजी में हम ऐसा नहीं करते। सैफ बेटे के इस जवाब से काफी प्रभावित हुए। सैफ ने कहा कि वे खुशकिस्मत हैं कि उनकी मां और पत्नी करीना कपूर दोनों का दिमाग इन चीजों को लेकर खुला हुआ है। साल 2012 में हुई थी सैफ-करीना की शादी
सैफ अली खान और करीना कपूर के रिश्ते की शुरुआत साल 2007-08 में फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लगभग 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। अब दोनों के दो बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं। फिल्म ‘हम हिंदुस्तानी’ में दिखेंगे सैफ
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही फिल्म ‘हम हिंदुस्तानी’ में नजर आएंगे। राहुल ढोलकिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रतीक गांधी, दीपक डोबरियाल, मीमी चक्रवर्ती, सारिका और श्रद्धा डांगर भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सैफ के पास प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ भी है, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और सैयामी खेर नजर आएंगे। सैफ को आखिरी बार फिल्म ‘कर्तव्य’ में देखा गया था।

  • Related Posts

    रियलिटी शो 'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री:पूर्व पत्नी को देख सोहेल खान बोले- रिश्ते में गलती हुई होगी तो मेरी तरफ से हुई होगी

    रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ में हाल ही में सोहेल खान को बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री की। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से…

    लियोनेल मेसी पर भड़कीं गौहर खान:मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद फुटबॉलर को लूजर और सबसे घटिया लेवल का एक्टर बताया

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मिस्र और अर्जेंटीना के मैच के बाद एक्ट्रेस गौहर खान लियोनेल मेसी पर भड़क गईं और उन्होंने फुटबॉलर को लूजर तक कह दिया। दरअसल, फीफा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली