सैफ के बयान के बाद करीना का पुराना इंटरव्यू वायरल:तैमूर का नाम रखने पर दोनों के बयानों की तुलना होने लगी, जानिए सच्चाई

सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान का नाम फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि तैमूर नाम उन्हें उनके पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे से प्रेरित होकर सूझा था। हालांकि, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सैफ और करीना के पुराने इंटरव्यू सामने लाकर दोनों के बयानों की तुलना शुरू कर दी। बरखा दत्त के साथ बातचीत में सैफ ने कहा, “मैं सच कहूं तो मुझे कभी समझ नहीं आया कि नाम को लेकर इतना विवाद क्यों हुआ। बचपन में हमारे पड़ोस में भी इसी नाम का एक बच्चा रहता था। मुझे तो हमेशा लगा कि इस नाम का मतलब आयरन (लोहा) होता है। हमें यह नाम अच्छा लगा, इसलिए मैंने और करीना ने इसे चुना। हमें बिल्कुल भी नहीं पता था कि कुछ लोग इसे भारत पर हमला करने वाले एक पुराने तुर्क शासक के नाम से जोड़ेंगे और इसे नेगेटिव मानेंगे। उन्होंने आगे कहा, “मेरा मानना है कि इतनी पुरानी बातों को छोड़ देना चाहिए। जब हमने अपने बेटे का नाम रखा था, तब हमारे मन में ऐसा कोई विचार नहीं था। हमारी कोशिश सिर्फ इतनी है कि तैमूर एक अच्छा इंसान बने, सही संस्कारों के साथ बड़ा हो और अपने काम से लोगों का नाम रोशन करे।” करीना के पुराने इंटरव्यू की हो रही चर्चा सैफ के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर करीना कपूर के एक पुराने इंटरव्यू की क्लिप वायरल होने लगी। कई यूजर्स दावा करने लगे कि नाम को लेकर सैफ और करीना के बयान अलग-अलग हैं। दरअसल, इंटरव्यू में जब करीना से पूछा गया था कि तैमूर का नाम किसने रखा, तो उन्होंने कहा था, “जाहिर है, यह सैफ ही थे। उन्हें इतिहास बहुत पसंद है… जिन योद्धाओं को वे पसंद करते हैं, उनके बारे में वे बहुत अच्छी तरह और विस्तार से बात करते हैं। वे उनके बारे में पढ़ते भी हैं और मुझे लगता है कि वे मंगोल तैमूर के फैन थे…” हालांकि, उसी इंटरव्यू में करीना ने भी पड़ोसी वाली बात कही थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि सैफ के पड़ोस में तैमूर नाम का एक लड़का रहता था, जिससे वे प्रभावित थे और यह नाम उनके मन में रह गया। उन्होंने कहा कि ‘तैमूर’ का मतलब ‘लोहा’ होता है और उन्हें यह नाम मजबूत व्यक्तित्व का प्रतीक लगा। इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे के लिए यह नाम चुना। नाम को लेकर हुआ था विवाद 20 दिसंबर 2016 को सैफ और करीना के बेटे तैमूर का जन्म हुआ था। नाम पब्लिक होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे मध्य एशियाई शासक तैमूर से जोड़कर विवाद शुरू हो गया था। उस समय सैफ और करीना को आलोचना का सामना करना पड़ा था। वहीं, विवाद बढ़ने पर सैफ ने बेटे का नाम बदलकर ‘फैज’ रखने का भी विचार किया था। इसके लिए उन्होंने एक प्रेस नोट का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया था। लेकिन करीना ने नाम बदलने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि लोगों के दबाव में आकर फैसला नहीं लेना चाहिए। बाद में सैफ ने भी नाम बदलने का फैसला छोड़ दिया। ………. तैमूर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… बच्चों की परवरिश पर बोले सैफ अली खान: तैमूर और जेह को सिखाता हूं, भगवान एक है; तैमूर के जवाब से हैरान हुए एक्टर बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने अपनी पत्नी करीना कपूर और दोनों बेटों, तैमूर और जेह की परवरिश को लेकर खुलकर बात की है। वी द वीमेन इवेंट में सैफ ने बताया कि वे अपने बच्चों को धर्म को लेकर एक खुला नजरिया देना पसंद करते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें..

  • Related Posts

    रियलिटी शो 'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री:पूर्व पत्नी को देख सोहेल खान बोले- रिश्ते में गलती हुई होगी तो मेरी तरफ से हुई होगी

    रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ में हाल ही में सोहेल खान को बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री की। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से…

    लियोनेल मेसी पर भड़कीं गौहर खान:मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद फुटबॉलर को लूजर और सबसे घटिया लेवल का एक्टर बताया

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मिस्र और अर्जेंटीना के मैच के बाद एक्ट्रेस गौहर खान लियोनेल मेसी पर भड़क गईं और उन्होंने फुटबॉलर को लूजर तक कह दिया। दरअसल, फीफा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली