पावर बैंक ब्लास्ट, यूट्यूबर के बेडरूम में आग लगी:कमरे में लगा एसी पूरी तरह पिघल गया, डायमंड-गोल्डन बटन भी खाक हुए

सूरत के जहांगीरपुरा क्षेत्र में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर के घर में एक बड़ा हादसा हो गया। यूट्यूबर ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनके बेडरूम में चार्जिंग पर रखी वायरलेस पावर बैंक में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरे कमरे में भीषण आग लग गई। हादसे कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय वह घर पर नहीं थी। शिवानी के मुताबिक, उन्होंने एक नामी कंपनी की करीब 4 से 4.5 हजार रुपए की पावर बैंक चार्जिंग में लगाई थी। चार्जिंग के दौरान पीछे की तरफ से उसमें ब्लास्ट हुआ और आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई। आग इतनी भयानक थी कि कमरे में लगा एसी पूरी तरह पिघल गया। कमरे की लाइटें, पावर स्विच, कपड़े, महंगी बैग्स, एक्सेसरीज़, कबाट और उनकी बेटी आध्या की बचपन की याद में बनाई गई वॉल ड्रॉइंग तक जलकर नष्ट हो गई। कमरे में फैले धुएं से उल्टी और पेट दर्द की शिकायत
हादसे के समय उनका पालतू डॉग कोको भी उसी कमरे में बंद था, लेकिन पिता और मैनेजर ने पानी डालकर आग बुझा दी और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि जहरीले कार्बन मोनोऑक्साइड धुएं के कारण यूट्यूबर, उनके पिता और मैनेजर को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। यूट्यबर शिवानी ने लोगों से अपील की कि पावर बैंक या मोबाइल को कभी भी बेड या सिरहाने के पास चार्जिंग पर न रखें।

  • Related Posts

    गुजरात में स्थानीय निकायों की 15 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 28 जुलाई को होगा मतदान

    गुजरात स्थानीय निकाय उपचुनाव 2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 रिक्त सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों के लिए 28 जुलाई 2026 को मतदान…

    गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर

    गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर गुजरात में मानसून ने जोर पकड़ लिया है और आज राज्य के कई हिस्सों में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र में मानसून से कृषि को राहत, किसानों ने शुरू की खरीफ फसलों की बुवाई

    महाराष्ट्र में मानसून से कृषि को राहत, किसानों ने शुरू की खरीफ फसलों की बुवाई

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के 500 मीटर दायरे में एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर प्रतिबंध

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के 500 मीटर दायरे में एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर प्रतिबंध

    मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी; स्कूल-कॉलेज बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर

    मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी; स्कूल-कॉलेज बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर

    गुजरात में स्थानीय निकायों की 15 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 28 जुलाई को होगा मतदान

    गुजरात में स्थानीय निकायों की 15 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 28 जुलाई को होगा मतदान

    गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर

    गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर, साणंद में ₹18,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर, साणंद में ₹18,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास