सीकर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित:44 नेताओं को संगठन में मिली जगह; पुरुषोत्तम शर्मा संगठन महासचिव और मोहर सिंह गौड़ कोषाध्यक्ष बरकरार

सीकर जिला कांग्रेस ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन में 44 नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एडवोकेट पुरुषोत्तम को संगठन महासचिव और मोहर सिंह गौड़ को कोषाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की हरी झंडी के बाद जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कार्यकारिणी घोषित कर दी। जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में आगामी पंचायती राज और निकाय चुनाव, संगठन से जुड़ाव और कास्ट मैनेजमेंट को ध्यान में रखा गया है। पुराने और अनुभवी चेहरों पर भरोसा बरकरार रखते हुए एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा को‌ संगठन महासचिव, मोहर सिंह गौड़ को कोषाध्यक्ष और इस्लामुद्दीन‌ खोखर को जिला प्रवक्ता के पद पर बरकरार रखा है। इस बार युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को भी प्रमुख जिम्मेदारी दी गई हैं। दिनेश सैनी होंगे जिले के नए प्रवक्ता कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लंबे समय से इस सूची का इंतजार था। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गृह जिला होने‌ के कारण उन्होंने इस नई कार्यकारिणी के जरिए जिले के सभी गुटों, जातियों और क्षेत्रों को साधने की कोशिश की है। बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। दिनेश सैनी‌ को नया जिला प्रवक्ता बनाया गया है।

  • Related Posts

    बांसवाड़ा में आज 6 घंटे 20 मिनट तक बिजली कटौती:13 से ज्यादा क्षेत्रों में असर, जानें कब कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

    बांसवाड़ा जिले के कई इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते बागीदौरा, कुशलगढ़ और चोरड़ी जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक यानी 6 घंटे 20…

    भीलवाड़ा में वकील पर चाकू से जानलेवा हमला:गर्दन का वार हाथ पर लगा, सड़क पर अचेत होकर गिरे; आरोपी स्कूटी सवार फरार

    भीलवाड़ा में गुरुवार रात बाइक से जा रहे वकील का रास्ता रोककर स्कूटी सवार ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन पर वार किया, लेकिन बचने के दौरान चाकू हाथ पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली