बस की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत:सिर के ऊपर से निकला टायर-फट गए सिर, परिचित के दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे

डूंगरपुर में शहर के शास्त्री कॉलोनी रोड पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बस की टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर ​गए। इसके बाद बस का टायर उनके ऊपर से निकल गया। इससे दोनों के सिर फट गए और मौके पर दोनों की मौत हो गई। दोनों युवक किसी परिचित के दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति हो गई। पुलिस ने दोनों शवों डूंगरपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचाया। मौके पर खून की खून फैला
कोतवाली थाना एसआई भरत मीणा ने बताया कि एक बाइक पर 2 युवक सवार होकर जा रहे थे। बस स्टैंड से तहसील चौराहा रोड पर मेवाड़ फर्नीचर के सामने यह हादसा हुआ। हादसे में एक बस की टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक बाइक सहित नीचे गिर गए। इसके बाद दोनों युवकों के सिर पर से बस का टायर निकल गया। इससे दोनों के सिर फट गए और मौके पर दोनों की मौत हो गई। हादसा स्थल पर खून की खून हो गया। ड्राइवर बस लेकर हुआ फरार
एसआई मीणों ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। जबकि मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की वजह से बस स्टैंड से तहसील चौराहा लेन पर जाम लग गया। दूसरी लेन में ट्रैफिक को डायवर्ट किया। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेस से दोनों शवों को डूंगरपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
दोनों शव डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाए गए है। मृतकों की पहचान नरेश निवासी खेरवाड़ा ओर गोपाल निवासी सलूंबर के रूप में हुई है।

  • Related Posts

    बांसवाड़ा में आज 6 घंटे 20 मिनट तक बिजली कटौती:13 से ज्यादा क्षेत्रों में असर, जानें कब कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

    बांसवाड़ा जिले के कई इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते बागीदौरा, कुशलगढ़ और चोरड़ी जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक यानी 6 घंटे 20…

    भीलवाड़ा में वकील पर चाकू से जानलेवा हमला:गर्दन का वार हाथ पर लगा, सड़क पर अचेत होकर गिरे; आरोपी स्कूटी सवार फरार

    भीलवाड़ा में गुरुवार रात बाइक से जा रहे वकील का रास्ता रोककर स्कूटी सवार ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन पर वार किया, लेकिन बचने के दौरान चाकू हाथ पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली