एमपी- दतिया में हिंसक प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू:नरोत्तम बोले- पेट्रोल, मिट्‌टी का तेल न डालें कार्यकर्ता; सड़कें न रोकें, पार्टी के फोरम में बात कहें

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को चुनाव होना है। यहां से भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। यह खबर फैलते ही एमपी के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क गए। उन्होंने हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर में पथराव, चक्काजाम और पुलिस से झड़प शुरू हो गई। इसे देखते हुए शनिवार सुबह प्रशासन ने पूरे जिले में BNSS की धारा 163 लागू कर दी। इसके तहत बिना अनुमति किसी भी सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्‌ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं नरोत्तम मिश्रा ने कहा– मैंने कल भी विस्तार से कहा था। आज भी कह रहा हूं। यह पार्टी का निर्णय है। सभी कार्यकर्ताओं से एक बार कहूंगा कि मुझे जो सोशल मीडिया पर पेट्रोल और मिट्‌टी का तेल डालते हुए वीडियो दिखाए गए, ऐसा कोई काम नहीं करना है। कल भी मैंने कहा था- मार्ग अवरुद्ध नहीं करना है। पार्टी फोरम में अपने तरीके से अपनी बात कही जाती है, इस तरीके से व्यक्ति नहीं की जाती। एसपी-एसडीओपी समेत 8 पुलिसकर्मी घायल इससे पहले शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुए पथराव में एसपी, एसडीओपी और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं नरोत्तम मिश्रा के कुछ समर्थकों के भी घायल होने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। बताया गया कि कुछ समर्थकों ने भाजपा कार्यालय में खुद को बंद कर लिया था, जिन्हें बाद में प्रशासन की समझाइश के बाद बाहर निकाला गया। भाजपा कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा, 250 कार्यकर्ता रोके बड़ौनकलां में जाम की सूचना के बाद प्रशासन ने एहतियातन दतिया स्थित भाजपा कार्यालय में करीब 250 कार्यकर्ताओं को अंदर ही रोक दिया। कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके की निगरानी की गई, ताकि स्थिति दोबारा न बिगड़े। प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें 500 से ज्यादा कार्यकर्ता सड़क पर, महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन टिकट बदलने के विरोध में 500 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता रातभर हाईवे पर डटे रहे। डबरा के हरिपुर तिराहे पर भी चक्काजाम कर नारेबाजी की गई। बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं और विरोध जताया। प्रदर्शन भाजपा कार्यालय तक पहुंच गया, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पड़ोसी जिलों से भी समर्थक दतिया पहुंचे। जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित कई पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। नगर मंत्री और भाजपा कोषाध्यक्ष ने भी पद छोड़ दिया। समर्थकों का दावा है कि कई भाजपा पार्षदों ने भी सामूहिक इस्तीफे सौंप दिए हैं। नामांकन की तैयारी कर रहे थे नरोत्तम उपचुनाव की घोषणा के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा लगातार चुनावी तैयारियों में जुटे थे। उन्होंने नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था और क्षेत्र में जनसभाएं कर रहे थे। हालांकि अंतिम समय में पार्टी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब तक 13 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदे हैं, जिनमें चार उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं। आशुतोष बोले- नरोत्तम जी हमारे अभिभावक भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा- डॉ. नरोत्तम मिश्रा उनके अभिभावक हैं। उन्होंने फोन कर उन्हें बधाई भी दी है। जाम में फंसे यात्री बोले- घंटों से परेशान हाईवे जाम के कारण ट्रक और अन्य वाहन घंटों फंसे रहे। कई वाहन चालकों ने बताया कि वे कई घंटे से भूखे-प्यासे जाम में खड़े हैं और आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा। ट्रैफिक डायवर्ट, PHQ से मांगा अतिरिक्त पुलिस बल स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने झांसी और ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। दतिया और ग्वालियर पुलिस ने संयुक्त रूप से यातायात व्यवस्था संभाली। एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला ने बताया कि जिले में कई स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। हालात को देखते हुए पुलिस मुख्यालय (PHQ) से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…

  • Related Posts

    SIR में छूटे और नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे:चुनाव आयोग 20 राज्यों में विशेष अभियान चलाएगा; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2 करोड़ नाम कटे हैं

    स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा कर चुके 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग विशेष अभियान चलाएगा। इसमें SIR के दौरान छूटे लोगों और 18 साल की उम्र…

    महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें:18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे लोग

    महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 7…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली