जोधपुर में ‘पैसिफिक मैनेजमेंट’ का भव्य फॉरेन एजुकेशन सेमिनार संपन्न, छात्रों को विदेश में मेडिकल शिक्षा की दी विस्तृत जानकारी

जोधपुर। पैसिफिक मैनेजमेंट द्वारा जोधपुर के होटल रेडिसन में आयोजित ‘फॉरेन एजुकेशन काउंसलिंग सेमिनार’ का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेमिनार में जॉर्जिया की प्रतिष्ठित डेविड ट्विल्डियानी मेडिकल यूनिवर्सिटी (DTMU) के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया और विदेश में मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया।

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. डेविड ट्विल्डियानी, शिक्षा विभाग के प्रमुख डॉ. इउरी मिग्रियाउली तथा अंतरराष्ट्रीय संबंध निदेशक डॉ. जॉर्ज स्वानिजे विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों ने यूनिवर्सिटी की आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च आधारित शिक्षण, क्लिनिकल ट्रेनिंग, छात्रावास सुविधाओं तथा अंतरराष्ट्रीय करियर के अवसरों की विस्तृत जानकारी साझा की।

इस अवसर पर डॉ. डेविड ट्विल्डियानी ने कहा कि भारतीय विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत के कारण विश्वभर में पहचान रखते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि विदेश में एमबीबीएस के लिए विश्वविद्यालय का चयन केवल कम फीस के आधार पर नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता, क्लिनिकल एक्सपोज़र और वैश्विक मान्यता को ध्यान में रखकर करें।

उन्होंने बताया कि DTMU भारत के राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के सभी नियमों एवं दिशानिर्देशों का पालन करती है तथा यहां से प्राप्त डिग्री भारत सहित दुनिया के कई देशों में मान्य है। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र भारत की FMGE, अमेरिका की USMLE और ऑस्ट्रेलिया की AMC जैसी प्रतिष्ठित मेडिकल लाइसेंसिंग परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर विभिन्न देशों में चिकित्सकीय सेवाएं दे रहे हैं।

पैसिफिक मैनेजमेंट के निदेशक प्रशांत शर्मा ने सेमिनार की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा से जुड़ी सही, पारदर्शी और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने भविष्य को लेकर बेहतर निर्णय ले सकें।

कार्यक्रम के अंत में पैसिफिक मैनेजमेंट और यूनिवर्सिटी प्रतिनिधिमंडल ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर विदेश में मेडिकल शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

  • Related Posts

    तुर्किये के 22 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: इतिहास की अद्भुत यात्रा

    जयपुर, 29 जुलाई, 2026 :भारत ने सदियों से प्राचीन धरोहरों और ऐतिहासिक स्मारकों के महत्व को समझा है। हम्पी, अजंता और वाराणसी के घाटों जैसी अमूल्य विरासत का निर्माण करने…

    वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने डीआरयूसीसी सदस्य, रेलवे ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    जोधपुर। जालोर जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी को उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) का सदस्य नियुक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली