माधव विश्वविद्यालय में सौंफ की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

पंच गौरव मिशन के तहत किसानों को वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों की दी जानकारी

आबूरोड। माधव विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में राजस्थान सरकार के पंच गौरव मिशन के तहत सौंफ की उन्नतशील खेती को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पिंडवाड़ा क्षेत्र के 50 से अधिक किसानों ने भाग लेकर सौंफ की खेती से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सौंफ की वैज्ञानिक खेती, प्राकृतिक खेती के तरीकों, बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक तकनीकों तथा फसल प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर सौंफ की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

अधिकारियों ने किसानों को सौंफ की उन्नत किस्मों, उचित कृषि प्रबंधन और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप उन्नत खेती की तकनीकों का इस्तेमाल कर किसान उत्पादन लागत को नियंत्रित करने के साथ अपनी आय में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर माधव विश्वविद्यालय की प्रो. चेयरपर्सन डॉ. भारती देसाई और रजिस्ट्रार डॉ. भावेश कुमावत सहित कृषि विभाग के अधिकारी, विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि एवं किसान मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में किसानों का माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें खेती में नई तकनीकों की जानकारी मिलती है और बेहतर उत्पादन के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त होता है।

विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया कि किसानों को कृषि विज्ञान से जोड़ने और आधुनिक खेती की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    बांसवाड़ा में आज 6 घंटे 20 मिनट तक बिजली कटौती:13 से ज्यादा क्षेत्रों में असर, जानें कब कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

    बांसवाड़ा जिले के कई इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते बागीदौरा, कुशलगढ़ और चोरड़ी जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक यानी 6 घंटे 20…

    भीलवाड़ा में वकील पर चाकू से जानलेवा हमला:गर्दन का वार हाथ पर लगा, सड़क पर अचेत होकर गिरे; आरोपी स्कूटी सवार फरार

    भीलवाड़ा में गुरुवार रात बाइक से जा रहे वकील का रास्ता रोककर स्कूटी सवार ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन पर वार किया, लेकिन बचने के दौरान चाकू हाथ पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली