श्रावण माह में गुरु के पोस्टर लगाने को लेकर हुआ था विवाद, बदला लेने के लिए रची गई हत्या की साजिश
राव मुकेशपाल सिंह
शिवगंज। सिरोही जिले के ध्रुबाणा स्थित कब्बेश्वर महादेव मंदिर के संत त्रिवेणी गिरि महाराज की हत्या के मामले में शिवगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि श्रावण माह के दौरान गुरु के पोस्टर लगाने को लेकर हुए विवाद ने आपसी रंजिश का रूप ले लिया था। इसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है। वारदात के बाद आश्रम के कमरे में सामान बिखेरकर तलाशी भी ली गई थी।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार और शिवगंज वृत्ताधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दो-तीन दिन पुराना मिला था संत का शव
पुलिस के अनुसार, मृतक के गुरु भाई पागल गिरि उर्फ पागल बाबा ने शिवगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि संत त्रिवेणी गिरि महाराज पिछले दो-तीन वर्षों से ध्रुबाणा स्थित कब्बेश्वर महादेव मंदिर में रह रहे थे।
संत की मौत की सूचना मिलने पर जब वे मंदिर पहुंचे, तो परिसर में बने कमरे के ऊपर खाट पर उनका शव पड़ा मिला। शव करीब दो-तीन दिन पुराना होने के कारण खराब हो चुका था। कमरे में सामान बिखरा हुआ मिलने से मौत को लेकर संदेह गहराया। इसके बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पोस्टर लगाने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि श्रावण माह के दौरान मंदिर में गुरु के पोस्टर लगाने को लेकर संत त्रिवेणी गिरि महाराज और तुलसी गिरि के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद नागा बाबा होने को लेकर भी दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, तुलसी गिरि ने इस विवाद को लेकर रंजिश पाल ली और बदला लेने की योजना बनाई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपियों की भूमिका का पता लगाया। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आ








