नेहा धूपिया ने पैपराजी पर भड़कते हुए चेतावनी दी:गलत एंगल से वीडियो लेने पर कहा- बंद करो ये सब, एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हुआ था

गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई हैं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी। सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’ आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’ बता दें कि कुछ समय पहले ही नेहा धूपिया का सोनाक्षी सिन्हा और जहीर के साथ रनिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनके बैक शॉट का इस्तेमाल हुआ था। मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ। इन एक्ट्रेसेस ने भी गलत एंगल लिए जाने पर जाहिर की थी नाराजगी
जान्हवी कपूर ने कहा- गलत एंगल को कवर बनाते हैं जान्हवी कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में गलत एंगल से वीडियो बनाए जाने पर कहा था, ‘पैपराजियों को एक्ट्रेसेस की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए, कुछ पैपराजी ऐसा करते हैं लेकिन कुछ ऐसा नहीं करते हैं। कुछ नॉर्मल वीडियो में भी गलत एंगल से खींची गई फोटो का कवर लगा देते हैं और उसे सेंसेशनल बना देते हैं, खासकर ऐसा तब होता है जब वो वीडियो किसी एक्ट्रेस का हो।’
नेहा शर्मा बोलीं- ये गलत और चिंताजनक है नेहा शर्मा ने भी गलत एंगल से फोटो खींचे जाने पर पैपराजियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, ‘कुछ ऐसे दिन आते हैं जब आप नहीं चाहते कि कोई आपको देखे। आप ब्रेक लेना चाहते हैं जो कि मैंने पिछले दिनों किया। जहां तक गलत एंगल से फोटो लिए जाने की बात है तो यह काफी गलत और चिंताजनक है। इससे एक महिला होने के नाते आप ये फ्रीडम खो देते हो कि आप कैसे कपड़े पहनना चाहते हो। अगर आप पब्लिक फिगर हो तो आपको बेहद केयरफुल रहना पड़ता है क्योंकि कई बार चीजें हाथ से निकल जाती हैं।’
मोना सिंह बोलीं- ये बेहद डिस्टर्बिंग है मोना सिंह ने पैपराजी पर भड़कते हुए कहा था, ‘पैपराजी महिलाओं के शरीर पर गलत जगह फोकस करते हैं जो बेहद डिस्टर्बिंग है। क्या वे किसी मेल एक्टर की इस तरह गलत एंगल से फोटो लेते हैं? नहीं न लेकिन हर महिला के साथ वो ऐसा ही करते हैं।’ आगे उन्होंने कहा, ‘जब भी किसी इवेंट या फंक्शन में जाओ तो बाद में फिर खुद के इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। मुझे लगता है कि हर महिला को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। पैपराजी जो कर रहे हैं, वो कूल नहीं है। ऐसा लगता है कि बस वो किसी वार्डरोब मालफंक्शन की ताक में रहते हैं।

  • Related Posts

    मूवी रिव्यू – ‘अल्फा’:धुरंधर की छाप लिए आगे बढ़ती है आलिया की फिल्म, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले रफ्तार खो देती है

    यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म अल्फा बड़े स्केल, हाई-ऑक्टेन एक्शन और एक नए कॉन्सेप्ट के साथ सिनेमाघरों में आई है। ट्रेलर से उम्मीद थी कि यह स्पाई…

    सलमान के घर फायरिंग-लॉरेंस के भाई की सरेंडर की अर्जी:कहा- कस्टडी में हूं, बिना कोर्ट ऑर्डर के पेश नहीं हो सकता; तिहाड़ में है अनमोल

    अनमोल बिश्नोई ने 2024 के सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी दाखिल की है। उसने कहा है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र में मानसून से कृषि को राहत, किसानों ने शुरू की खरीफ फसलों की बुवाई

    महाराष्ट्र में मानसून से कृषि को राहत, किसानों ने शुरू की खरीफ फसलों की बुवाई

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के 500 मीटर दायरे में एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर प्रतिबंध

    महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के 500 मीटर दायरे में एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर प्रतिबंध

    मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी; स्कूल-कॉलेज बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर

    मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी; स्कूल-कॉलेज बंद, प्रशासन हाई अलर्ट पर

    गुजरात में स्थानीय निकायों की 15 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 28 जुलाई को होगा मतदान

    गुजरात में स्थानीय निकायों की 15 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 28 जुलाई को होगा मतदान

    गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर

    गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में प्रशासन हाई अलर्ट पर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर, साणंद में ₹18,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे पर, साणंद में ₹18,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास