गौरव-आकांक्षा के तलाक पर बोले अनुज सचदेवा:गौरव को नहीं पता था आकांक्षा नेशनल टीवी पर निजी जिंदगी का खुलासा करेंगी

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में तलाक के एलान पर गौरव खन्ना के दोस्त और एक्टर अनुज सचदेवा ने प्रतिक्रिया दी है। अनुज ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में बताया की वे खुद इस खुलासे से हैरान हैं। उनके मुताबिक, गौरव को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आकांक्षा शो में अपनी शादी टूटने की बात सार्वजनिक करेंगी। आकांक्षा ने शो होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के सामने खुलासा किया था कि वे और गौरव एक साल से अलग रह रहे हैं। दावा- गौरव को नहीं थी जानकारी
अनुज सचदेवा ने बताया कि खबर सामने आने के बाद उन्होंने गौरव खन्ना से बात की थी। अनुज ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि गौरव और आकांक्षा पिछले 9 महीनों से साथ नहीं रह रहे हैं। खबर आने के बाद मेरी गौरव से बात हुई। गौरव को इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि आकांक्षा लॉक अप शो में उनके रिश्ते के स्टेटस को इस तरह सबके सामने लेकर आएंगी।” निजी बातों को बाहर नहीं ला रहे गौरव
अनुज ने गौरव का सपोर्ट करते हुए कहा कि गौरव अपनी निजी जिंदगी की बातों को पब्लिक में लेकर नहीं आ रहे हैं। अनुज के मुताबिक, गौरव आकांक्षा से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने आकांक्षा को वो सब कुछ दिया जो वे चाहती थीं। शादी में आई दिक्कतों को लेकर गौरव ने कभी बाहर किसी से कोई शिकायत नहीं की थी और वे गरिमा बनाए हुए हैं। बच्चे की बात पर अनुज ने जताया संदेह
शो में आकांक्षा ने कंटेस्टेंट्स को बताया था कि गौरव को बच्चे चाहिए थे, लेकिन वे मां नहीं बनना चाहती थीं, इसलिए दोनों अलग हो रहे हैं। इस बात पर अनुज ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह असली वजह है। वैसे भी यह बहुत ही पर्सनल मामला है जिस पर किसी को भी कयास नहीं लगाने चाहिए। आकांक्षा ने पहले कभी इस बारे में बाहर बात नहीं की थी। मुझे संदेह है कि शायद शो की टीआरपी या अटेंशन बढ़ाने के लिए उन्होंने ऐसा किया है।”
गौरव खन्ना बोले- प्यार आज भी उतना ही कल गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से तलाक पर पहली बार बयान दिया। ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट के बाहर मीडिया से बात करते हुए गौरव ने कहा कि वे आकांक्षा को हमेशा सपोर्ट करेंगे क्योंकि वे उनकी पत्नी हैं। गौरव ने आकांक्षा को उनके नए शो के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा, “प्यार आज भी उतना ही है और सपोर्ट भी उतना ही है। मैं हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा, वो मेरी बीवी है। प्यार किया तो पीछे क्यों हटूं।” गौरव ने आगे कहा कि वे हमेशा आकांक्षा के साथ खड़े हैं और चाहते हैं कि वो शो में अच्छा खेलें और जीतकर आएं। एक साल से अलग रह रहे हैं दोनों
आकांक्षा ने शो के लॉन्च इवेंट में यह भी साफ किया था कि वे और गौरव पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। उन्होंने गौरव से बातचीत में कहा था कि अगर वे इस वजह से अलग होना चाहते हैं, तो यह फैसला बिल्कुल सही है। सोशल मीडिया पर इस एलान के बाद से ही काफी चर्चा हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस इसे शो के लिए एक पीआर स्टंट भी बता रहे हैं। नवंबर 2016 में हुई थी गौरव-आकांक्षा की शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के सिलसिले में हुई थी, जिसके बाद वे दोस्त बन गए। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में शादी कर ली थी। गौरव खन्ना जहां ‘अनुपमा’ और ‘बिग बॉस 19’ जैसे शोज से पहचान बना चुके हैं, वहीं आकांक्षा चमोला ने भी ‘स्वरागिनी’ जैसी कई टीवी सीरियल्स में अहम किरदार निभाए हैं। शादी के बाद कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा जाता रहा है।

  • Related Posts

    रियलिटी शो 'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री:पूर्व पत्नी को देख सोहेल खान बोले- रिश्ते में गलती हुई होगी तो मेरी तरफ से हुई होगी

    रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ में हाल ही में सोहेल खान को बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री की। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से…

    लियोनेल मेसी पर भड़कीं गौहर खान:मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद फुटबॉलर को लूजर और सबसे घटिया लेवल का एक्टर बताया

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मिस्र और अर्जेंटीना के मैच के बाद एक्ट्रेस गौहर खान लियोनेल मेसी पर भड़क गईं और उन्होंने फुटबॉलर को लूजर तक कह दिया। दरअसल, फीफा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली