रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का रीयूनियन:अंशुला के रिसेप्शन में 'तूने मारी एंट्रियां' पर साथ में किया डांस, 'धुरंधर' के गाने पर भी झूमे

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर से शादी की। इसके बाद मंगलवार शाम मुंबई में उनका ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। रिसेप्शन में सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की डांस परफॉर्मेंस की हुई। दोनों ने अपनी फिल्म गुंडे (2014) के फेमस गाने ‘तूने मारी एंट्रियां’ पर डांस किया। इस दौरान दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी बिक्रम और बाला की यादें भी ताजा हो गईं। वहीं दोनों ‘धुरंधर’ के गाने पर भी झूमते दिखे। कार्यक्रम में सिंगर हिमेश रेशमिया ने लाइव परफॉर्मेंस दी। रणवीर और अर्जुन स्टेज पर उनके साथ नजर आए और ‘मुझको याद सताए तेरी’ समेत कई गानों पर गाते और झूमते दिखाई दिए। देखिए रणवीर और अर्जुन के डांस की तस्वीरें रिसेप्शन में बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, रेखा, बॉबी देओल, चंकी पांडे और रितेश देशमुख समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। देखिए रिसेप्शन की तस्वीरें-
6 जुलाई को हुई शादी, देखिए शादी की तस्वीरें-
शादी की तस्वीरों के साथ अंशुला ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा था, ‘06.07.2026। इतने सारे लोगों में, इतनी सारी जगहों में और इतने सही-गलत वक्तों के बीच, वो तुम थे। और जिंदगी के हर मोड़, हर उतार-चढ़ाव और हर अनपेक्षित सफर के बाद भी। आज भी तुम ही हो। मेरी सबसे पसंदीदा बातचीत। मेरी सबसे सुकूनभरी जगह। मेरी सबसे आसान और सबसे खूबसूरत पसंद। हमेशा तुम ही रोहन ठक्कर।’ अर्जुन कपूर ने भी शादी के बाद सोशल मीडिया से अंशुला के लिए भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘मेरी अंश के नाम, तुम हमेशा मेरी रहोगी, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं तुम्हें नई राह पर जाने दूं। आज तुम रोहन के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हो। तुम्हें मुस्कुराते हुए देखकर मेरा दिल, मेरा मन और मेरी आत्मा बेहद खुश हैं। मैंने तुम्हें बचपन से बड़ा होते देखा है और आज तुम एक ऐसी शानदार महिला बन गई हो, जो हर कदम पर हमारी मां की छवि को अपने भीतर समेटे हुए है।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘कभी चिंता मत करना, क्योंकि मां हमेशा तुम्हें देख रही हैं और हर पल तुम्हें अपना आशीर्वाद दे रही हैं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा और हमेशा यह सुनिश्चित करूंगा कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कान कभी फीकी न पड़े। बहुत सारा प्यार, तुम्हारा अर्जुन भैया।’

  • Related Posts

    रियलिटी शो 'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री:पूर्व पत्नी को देख सोहेल खान बोले- रिश्ते में गलती हुई होगी तो मेरी तरफ से हुई होगी

    रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ में हाल ही में सोहेल खान को बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री की। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से…

    लियोनेल मेसी पर भड़कीं गौहर खान:मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद फुटबॉलर को लूजर और सबसे घटिया लेवल का एक्टर बताया

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मिस्र और अर्जेंटीना के मैच के बाद एक्ट्रेस गौहर खान लियोनेल मेसी पर भड़क गईं और उन्होंने फुटबॉलर को लूजर तक कह दिया। दरअसल, फीफा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    गुजरात में रैगिंग से परेशान जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड किया:आरोपी चार सीनियर 6 महीने के लिए सस्पेंड, हॉस्टल भी खाली करने का आदेश

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    अहमदाबाद में पीजी हॉस्टल की छत पर स्टूडेंट से रेप:युवती भागी तो आरोपी गार्ड ने तार से गला बांधा, चार दिन पहले नौकरी लगी थी

    माधव विश्वविद्यालय में सौंफ की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

    माधव विश्वविद्यालय में सौंफ की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

    जोधपुर में 3,000 देशी पौधों से आकार ले रहा मियावाकी वन

    जोधपुर में 3,000 देशी पौधों से आकार ले रहा मियावाकी वन

    खाना मांगने पर बेटी की हत्या, आरोपी मां को जमानत:गुजरात हाईकोर्ट बोला- यह समाज की सामूहिक विफलता, कमजोरों की रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी

    खाना मांगने पर बेटी की हत्या, आरोपी मां को जमानत:गुजरात हाईकोर्ट बोला- यह समाज की सामूहिक विफलता, कमजोरों की रक्षा करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी

    हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे:उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5km, बनारस में 3km लंबी लाइन

    हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे:उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5km, बनारस में 3km लंबी लाइन