धरने पर बैठे राहुल को पुलिस उठाकर ले गई VIDEO:PM आवास के बाहर प्रदर्शन में शामिल प्रियंका-अखिलेश भी हिरासत में; शिक्षा मंत्री प्रधान को हटाने की मांग

पीएम आवास के पास मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे धरने पर बैठे कांग्रेसियों को पुलिस शाम साढ़े 6 बजे उठाकर ले गई। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता को हिरासत में ले लिया है।

सरकार ने 3 घंटे के धरने में राहुल से 2 बार बातचीत की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे तो कांग्रेसियों ने घेरा बना लिया और राहुल तक पहुंचने नहीं दिया।

कांग्रेसियों और पुलिस के बीच आधे घंटे तक धक्का-मुक्की होती रही। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आखिर में 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर ले गए और बस में बैठाया।

जितेंद्र सिंह और राहुल के बीच 20 मिनट बात

पीएम आवास के पास से हटाने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन पहुंचे थे। राहुल गांधी से करीब 20 मिनट बात की। इसके बाद जितेंद्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद उन्होंने फिर राहुल से बात की।

सोशल मीडिया पोस्ट में जितेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की मांग थी कि NEET पर संसद में चर्चा हो। राहुल की यह मांग मान ली गई थी। लेकिन राहुल अपनी बात से मुकर गए। वह बोले- अब हमारी दो मांगे हैं। पहली- NEET पर संसद में चर्चा, दूसरी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा।

  • Related Posts

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    महज 14 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय कला मंच पर बनाई पहचान, चार आकर्षक कलाकृतियों के जरिए दुनिया को दे रहे मित्रता, संस्कृति और आध्यात्मिकता का संदेश राव मुकेशपाल सिंह…

    पत्रकारिता की आड़ में ‘कंटेंट का खेल’ नहीं चलेगा! पत्रकार और इन्फ्लुएंसर की पहचान होगी अलग? नए मापदंडों को लेकर चर्चा तेज

    📍 नई दिल्ली | शेख रईस अहमद डिजिटल मीडिया के तेजी से बदलते दौर में पत्रकारिता और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन के बीच अंतर को लेकर बहस तेज हो रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज