1501वें साल के अवसर पर 89वें जश्ने आमदे रसूल की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जोधपुर। क़ौम मेवाफरोशान कार्यालय में 31 जुलाई 2026 को 1501वें साल के अवसर पर आयोजित होने वाले 89वें जश्ने आमदे रसूल (ईद मिलादुन्नबी) की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष 1501वां साल एक ऐतिहासिक अवसर है। इस अवसर पर 89वां जश्ने आमदे रसूल पूरे शान-ओ-शौकत, अकीदत, मोहब्बत और अदब-ओ-एहतराम के साथ मनाया जाएगा। मौलाना मोहम्मद माजिद साहब ने बताया कि अगस्त माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया तथा सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद माजिद साहब, मौलाना मोहम्मद आसिफ साहब, लियाकत हुसैन, अतीकुर्रहमान, मोहम्मद रमजान, मोहम्मद मुकर्रम, अमीर खान, मेराज नबी, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद मोहसिन, शाह हुसैन सहित बड़ी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बांसवाड़ा में आज 6 घंटे 20 मिनट तक बिजली कटौती:13 से ज्यादा क्षेत्रों में असर, जानें कब कौनसे इलाके होंगे प्रभावित

    बांसवाड़ा जिले के कई इलाकों में आज बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते बागीदौरा, कुशलगढ़ और चोरड़ी जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:50 बजे तक यानी 6 घंटे 20…

    भीलवाड़ा में वकील पर चाकू से जानलेवा हमला:गर्दन का वार हाथ पर लगा, सड़क पर अचेत होकर गिरे; आरोपी स्कूटी सवार फरार

    भीलवाड़ा में गुरुवार रात बाइक से जा रहे वकील का रास्ता रोककर स्कूटी सवार ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने उनकी गर्दन पर वार किया, लेकिन बचने के दौरान चाकू हाथ पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली