अहमदाबाद में भाई ने बहन की हथौड़े से हत्या की:हिट एंड रन केस दिखाने की कोशिश, ऑनर किलिंग का मामला

अहमदाबाद में 22 साल की युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता मोहम्मद फारूक और भाई मोहम्मद हाबिल को गिरफ्तार किया है। दरअसल 12 अगस्त की रात अहमदाबाद में सोफिया नाम की युवती का शव मिला था। पास में बाइक भी पड़ी थी। भाई घायल था। भाई ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें बहन की मौत हो गई। दुर्घटना की जांच के दौरान पुलिस ने खुलासा किया कि भाई और पिता ने मिलकर बेटी की हत्या की थी। दोनों को शक था कि सोफिया का किसी युवक से रिश्ता है। इज्जत के लिए दोनों ने हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत पहले सोफिया के सिर पर हथौड़े से वार किए और हत्या को हिट एंड रन हादसा दिखाने की कोशिश की। हादसे की जगह पर नहीं मिले सबूत पुलिस को हादसे वाली जगह पर किसी दुर्घटना के सबूत नहीं मिले। CCTV फुटेज में भी उस जगह कोई दूसरा वाहन दिखाई नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने हाबिल से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ के दौरान हाबिल ने पिता मोहम्मद फारूक के साथ मिलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। वीडियो वायरल होने के बाद साजिश रची पुलिस के मुताबिक, सोफिया बापोल इलाके के निजी हॉस्पिटल में रिसेप्शनिस्ट थी। करीब तीन महीने पहले सोफिया का एक युवक के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर पिता और भाई नाराज थे। बाइक पर ले जाकर हथौड़े से वार किए पुलिस के मुताबिक साजिश के तहत हाबिल और फारूक बाइक से उस हॉस्पिटल गए, जहां सोफिया काम करती थी। लौटते समय दोनों सोफिया को बाइक पर साथ ले गए। हाबिल अपने साथ हथौड़ा लेकर गया था। रास्ते में बाइक को गेलजीपुरा गांव के पास एक सुनसान कच्ची सड़क पर मोड़ दिया, जहां हाबिल ने बहन के सिर पर हथौड़े से तीन बार वार किए। सोफिया के बेहोश हो जाने पर उसे बाइक से नीचे फेंक दिया और हथौड़े से उसके सिर पर दो और वार किए। इसके बाद सोफिया के शव को वापस मुख्य सड़क पर लाकर रख दिया। बाइक में भी तोड़-फोड़ कर वहां पटक दिया ताकि इसे दुर्घटना दिखाया जा सके। पिता पैदल वहां से निकल गया। इसके बाद हाबिल ने पुलिस को सूचना दी। दावा किया कि गेलजीपुरा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। ——————— ये खबर भी पढ़ें: गुजरात पुलिस ने क्राइम रिक्रिएट सीन पर आरोपी को पीटा;VIDEO:रस्सी से बांधा फिर घसीटा; इसी जगह शख्स ने लिव-इन पार्टनर की हत्या की थी गुजरात के भावनगर में अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी फैजल की पुलिस ने सरेआम पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए उसी बस स्टैंड पर लेकर पहुंची थी, जहां उसने महिला पर हमला किया था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को रस्सियों से बांधा, घसीटा और डंडे से पीटा। इस घटना का वीडियो शनिवार को वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

  • Related Posts

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    उदयपुर से सूरत तक वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी। उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस को सूरत तक चलाने की घोषणा के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। इस पर उदयपुर सांसद डॉ.…

    गुजरात बीजेपी राज्यसभा सांसद को हाईकोर्ट का समन:राजेश शुक्ल पर नामांकन-पत्र में आपराधिक मुकदमा छिपाने का आरोप

    गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी के राज्यसभा सांसद राजेश शुक्ल को समन जारी किया है। दरअसल, कांग्रेस नेता तुषार चौधरी ने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के आरोप में शुक्ला के खिलाफ हाईकोर्ट में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली