बच्ची की मौत वाले दिन पिता ने किया था रेप:2 साल बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा; ऐसे 38% मामलों में आरोपी पड़ोसी और रिश्तेदार

गुजरात के सूरत में 13 साल की बच्ची की मौत के 2 साल बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की मौत वाले दिन ही उसके सौतेले पिता ने उसके साथ रेप किया था। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मृतक बच्ची के भाई ने 8 जून 2024 को सूरत पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसकी बहन की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसे उल्टियां होने लगी थीं और मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 38% मामलों में आरोपी पड़ोसी या रिश्तेदार नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, बच्चों को यौन अपराधों से बचाने वाले कानून POCSO के तहत दर्ज करीब 38% मामलों में आरोपी पड़ोसी या रिश्तेदार होते हैं। यानी बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की होती है, जिन्हें बच्चा या उसका परिवार पहले से जानता है। मौत की वजह साफ नहीं थी, इसलिए FSL भेजे सैंपल बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने उस समय आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि, मौत की सटीक वजह सामने नहीं आ सकी थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के आंतरिक अंगों के नमूने जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजे थे। करीब दो साल बाद आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में बच्ची के साथ मौत वाले दिन रेप किए जाने की पुष्टि हुई। बच्ची के उसके शरीर पर चोटों के निशान और शारीरिक शोषण के संकेत मिले हैं। मौत वाले दिन उसके शरीर में सीमन मिला था। इससे साबित होता है कि मौत से कुछ समय पहले ही बीमार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। जांच के दौरान पुलिस के सौतेले पिता के बारे में पता चला रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज जांच शुरू की। पुलिस ने बच्ची के स्कूल, उन दुकानों पर भी पूछताछ की, जहां वह साफ-सफाई का काम करती थी। इसी दौरान कुछ लोगों से जानकारी मिली कि बच्ची का एक सौतेला पिता था, जो उसे बहुत पीटता था। नशे की लत के चलते उसका रोजाना घर में झगड़ा भी होता था। जांच के करीब 15 दिनों बाद पुलिस बच्ची के भाई तक भी पहुंची, जिसने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। दरअसल, वह काम-धंधे की तलाश में नेपाल चला गया था और उससे पुलिस का संपर्क नहीं हो पा रहा था। भाई ने पुलिस को बहन की मौत वाले दिन की पूरी घटना भी बताई। बच्ची जब घर में बेहोश होकर गिर पड़ी थी, तब उसके साथ घर में उसका सौतेला पिता ही था। इन सभी जानकारियों के बाद पुलिस ने सौतेले पिता को हिरासत में लेकर उसका डीएनए सैंपल लिया। डीएनए सैंपल का एफएसएल जांच के दौरान मिले सैंपल से 100% मिलान होने पर आरोपी गिरफ्त में आ गया। —————————————– ये खबर भी पढ़ें… बेटी से 3 साल तक रेप, 2 बार गर्भवती हुई, दवा खिलाकर अबॉर्शन कराया, दूसरी बार शादीशुदा बताकर कराई डिलीवरी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और नवजात को बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 16 साल की पीड़िता ने अपने पिता पर वर्ष 2023 से लगातार करीब 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…

  • Related Posts

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    उदयपुर से सूरत तक वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी। उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस को सूरत तक चलाने की घोषणा के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। इस पर उदयपुर सांसद डॉ.…

    गुजरात बीजेपी राज्यसभा सांसद को हाईकोर्ट का समन:राजेश शुक्ल पर नामांकन-पत्र में आपराधिक मुकदमा छिपाने का आरोप

    गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी के राज्यसभा सांसद राजेश शुक्ल को समन जारी किया है। दरअसल, कांग्रेस नेता तुषार चौधरी ने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के आरोप में शुक्ला के खिलाफ हाईकोर्ट में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली