इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग:लखनऊ से सऊदी जा रहा था विमान, टॉयलेट में बम की धमकी मिली, 133 यात्री सवार थे

लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की धमकी मिली। इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। फ्लाइट को करीब शाम 5:55 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। प्लेन में 133 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल-2 ले जाया गया। प्लेन को आइसोलेशन एरिया में ले जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने केबिन, सीटों, कार्गो और पैसेंजर्स के सामान की जांच की। शुरुआती जांच में विमान से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। विमान ने लखनऊ से गुरुवार शाम 4:17 बजे उड़ान भरी और इसे शाम 5:43 बजे अहमदाबाद में सुरक्षित उतारा गया। 10 दिन पहले भी इसी रूट की फ्लाइट को धमकी मिली थी 31 अगस्त को भी सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। पूरी खबर पढ़ें… फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद प्रोटोकॉल… ———————————– ये खबरें भी पढ़ें… बिलासपुर विमान हादसा, टायर फटने से 3 पहिए लॉक हुए, केबिन में फैली जलने की गंध छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली की अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) का टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया। विमान रनवे पर रुक गया, वरना खेत की ओर जाने पर बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी खबर पढ़ें… एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 17 घायल:पैसेंजर ने बताया- विमान 3 मिनट पलटी खाता रहा थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई। अचानक 300 फीट तक नीचे आ गई। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 11:07 बजे सुरक्षित उतार लिया। प्लेन में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…

  • Related Posts

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    उदयपुर से सूरत तक वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी। उदयपुर-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस को सूरत तक चलाने की घोषणा के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। इस पर उदयपुर सांसद डॉ.…

    गुजरात बीजेपी राज्यसभा सांसद को हाईकोर्ट का समन:राजेश शुक्ल पर नामांकन-पत्र में आपराधिक मुकदमा छिपाने का आरोप

    गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी के राज्यसभा सांसद राजेश शुक्ल को समन जारी किया है। दरअसल, कांग्रेस नेता तुषार चौधरी ने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के आरोप में शुक्ला के खिलाफ हाईकोर्ट में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज का एक्सप्लेनर:क्या वाकई 9/11 जैसी घटना होना तय था; उन 72 मिनटों की कहानी, खून से लथपथ कैप्टन स्मित ने कैसे बचाया

    विमान हाईजैक होता तो मार गिराता इजराइल:9/11 जैसा हमला रोकने के लिए फाइटर जेट्स भेजे, हमलावर से बातचीत की तैयारी भी थी

    ट्रम्प बोले- फ्लाईदुबई को-पायलट का ईरान कनेक्शन हो सकता है:ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी; UAE को सौंपा गया भारतीय पायलट पर हमले का आरोपी

    विमान अपहरण की कोशिश करने वाला पायलट कट्टरपंथी था:साथी बोला- महिलाओं से हाथ नहीं मिलाता था; यात्रियों ने पकड़ा तो चिल्लाया- मुझे मार दो

    उदयपुर-सूरत वंदे भारत 3 अक्टूबर से नियमित चलेगी:लेकसिटी में होगा 2 अक्टूबर को होगा स्वागत; जानें ट्रेन का पूरा शेड्यूल

    अमेरिका-मौत के 2 इंजेक्शन देने के बाद भी महिला बची:धड़कन चल रही थी, नींद में खर्राटे लेती रही; मौत की सजा टली