बगलामुखी मंदिर में युवक को आया हार्ट अटैक, मौत:काउंटर पर खड़े-खड़े नीचे गिरा; दोस्तों के साथ महाराष्ट्र से धार्मिक यात्रा पर निकला था

आगर-मालवा के नलखेड़ा स्थित बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नासिक से 35 श्रद्धालुओं का ग्रुप बगलामुखी माता के दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचा था। इसमें रोहित खेरनार (32) भी शामिल था। दर्शन करने के बाद रोहित वेटिंग एरिया में बने प्रसाद काउंटर के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक जमीन पर आ गिरा। मंदिर कर्मचारियों ने पहुंचाया अस्पताल रोहित को गिरता देख आसपास मौजूद लोग दौड़े। उसे सीपीआर दिया। मंदिर कर्मचारियों ने रोहित को नलखेड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित पेशे से इंटीरियर डिजाइनर था। ये खबर भी पढ़ें… सुबह योग, शाम को हार्ट-अटैक से भाजपा नेता की मौत खंडवा जिला कोर्ट के क्रिमिनल लॉयर और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक विजय चौधरी (42) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। विजय को पहले एसिडिटी और सीने में हलकी तकलीफ महसूस हुई, जिसे सामान्य समझकर वे बाइक चलाकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन ईसीजी जांच के दौरान ही उनकी सांसें थम गईं। पढे़ं पूरी खबर…

  • Related Posts

    सरकारी आश्रम स्कूल में 82 स्टूडेंट्स का आधा सिर मुंडवाया:बच्चों के खेलने से नाराज हो गए थे सुपरिटेंडेंट, महाराष्ट्र के चंद्रपुर का मामला

    महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक सरकारी आश्रम स्कूल के 82 छात्रों को आधा गंजा कर देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार को चिमूरा तालुका…

    महाराष्ट्र में हिंगोली के पटाखा गोदाम में आग, 2 मौतें:7 लोग झुलसे; आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड भी जली

    महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सोमवार रात पटाखों के गोदाम में आग लग गई। हादसा रात 8 बजे मारवाड़ी गली में हुआ। आग तेजी से फैली और पटाखे फटने से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    पत्रकारिता की आड़ में ‘कंटेंट का खेल’ नहीं चलेगा! पत्रकार और इन्फ्लुएंसर की पहचान होगी अलग? नए मापदंडों को लेकर चर्चा तेज

    पत्रकारिता की आड़ में ‘कंटेंट का खेल’ नहीं चलेगा! पत्रकार और इन्फ्लुएंसर की पहचान होगी अलग? नए मापदंडों को लेकर चर्चा तेज