महाराष्ट्र में हिंगोली के पटाखा गोदाम में आग, 2 मौतें:7 लोग झुलसे; आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड भी जली

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सोमवार रात पटाखों के गोदाम में आग लग गई। हादसा रात 8 बजे मारवाड़ी गली में हुआ। आग तेजी से फैली और पटाखे फटने से रुक-रुककर धमाके हुए। इससे इलाके में दहशत फैल गई। आग से कुछ घर और गली में खड़े दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। यह पटाखा गोदाम गोपाल बस्तवार का बताया गया है। 2 लोगों के शव मिले हैं। बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। जबकि 7 लोग झुलस गए हैं। आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी भी जल गई। साथ ही 2 कर्मियों के जलने की भी खबर है। हादसे की 2 तस्वीरें… तंग गलियों के कारण रेस्क्यू में परेशानी फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि हिंगोली शहर का यह पुराना हिस्सा काफी भीड़भाड़ वाला है। यहां की संकरी गलियों के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हुई। मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने भी राहत और बचाव दल की मुश्किलें बढ़ाईं। आग लगने की वजह का पता बाद में चलेगा। मुंबई में भी BEST के बस डिपो में आग से 12 बसें जलीं इससे पहले सोमवार शाम को मध्य मुंबई में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के अनिक बस डिपो में आग लगने से बारह नई बसें जलकर खाक हो गईं, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। BEST के प्रवक्ता ने बताया कि आग शाम 5:45 बजे अनिक डिपो यार्ड में लगी और इसमें वहां खड़ी कुछ CNG बसें चपेट में आ गईं। कम से कम चार दमकल गाड़ियां, पांच पानी के टैंकरों ने एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया। जलकर खाक हुईं 12 बसें नई बसों की खेप का हिस्सा थीं और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि उन्होंने मौके पर धमाकों की आवाज सुनी और दूर से ही घना काला धुआं दिखाई दे रहा था। उन्होंने दावा किया कि बसों के CNG टैंक फट गए। ————————- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में सरकारी अस्पताल में आग, 3 बच्चों की मौत: 36 को बचाया महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में पिछले महीने आग लगने की घटना हुई थी। तीसरी मंजिल पर बने इस चाइल्ड केयर यूनिट में उस समय 39 नवजात भर्ती थे। इनमें 3 नवजातों की मौत हो गई। 36 को बचाया गया। पढ़ें पूरी खबर…

  • SHEIKH RAIS AHMED

    शेख रईस अहमद हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार एवं संपादक हैं। वे Namaste Express के संपादक के रूप में राष्ट्रीय, स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े समाचारों के संकलन, संपादन और प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यपरक, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार सरल एवं प्रभावी भाषा में पहुंचाना है।

    Related Posts

    सरकारी आश्रम स्कूल में 82 स्टूडेंट्स का आधा सिर मुंडवाया:बच्चों के खेलने से नाराज हो गए थे सुपरिटेंडेंट, महाराष्ट्र के चंद्रपुर का मामला

    महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक सरकारी आश्रम स्कूल के 82 छात्रों को आधा गंजा कर देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार को चिमूरा तालुका…

    एक्टर डीनो मोरिया से 6 घंटे पूछताछ:मुंबई की मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ा मामला; ₹65 करोड़ के गबन का आरोप

    मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया से मीठी नदी सफाई घोटाले के सिलसिले में छह घंटे तक पूछताछ की। EOW के एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिवाना में बिगड़ती यातायात व्यवस्था से आमजन परेशान, गांधी चौक से हाईवे तक जाम का संकट

    सिवाना में बिगड़ती यातायात व्यवस्था से आमजन परेशान, गांधी चौक से हाईवे तक जाम का संकट

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज