सरकारी आश्रम स्कूल में 82 स्टूडेंट्स का आधा सिर मुंडवाया:बच्चों के खेलने से नाराज हो गए थे सुपरिटेंडेंट, महाराष्ट्र के चंद्रपुर का मामला

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक सरकारी आश्रम स्कूल के 82 छात्रों को आधा गंजा कर देने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार को चिमूरा तालुका के जंभुलघाट स्थित सरकारी सेकेंडरी आश्रम स्कूल में हुई है। आश्रम से मिली जानकारी के मुताबिक, आश्रम में शनिवार सुबह को बच्चों के बाल काटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे खेल रहे थे। बच्चों के इसी व्यवहार से सुपरिटेंडेंट प्रशांत मेश्राम नाराज हो गए। उन्होंने गुस्से में 82 बच्चों के आधे बाल कटवा दिए। रविवार के मामले का खुलासा हुआ तो अभिभाववक भड़क उठे। स्कूल के प्रिंसिपल प्रशांत गिरी ने इस घटना को लेकर सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला सामने आने पर रात को फिर करवाई कटिंग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रों के बाल काटने के लिए ट्रिमर का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनके बाल टेढ़े-मेढ़े कट गए थे। छात्रों की अजीब और आधे-अधूरे तरीके से कटे बालों की तस्वीर शाम को वायरल हो गई थी। जिसके बाद अभिभावकों में गुस्सा फैल गया था। तस्वीरें सामने आने के बाद उच्च अधिकारियों ने स्कूल से संपर्क किया। इसके बाद देर रात फिर से बच्चों के बाल काटे गए। खबरों के मुताबिक, यह प्रक्रिया रात करीब 11 बजे शुरू हुई और रविवार सुबह करीब 4 बजे तक चली। सुपरिटेंडेंट बोले- गलत इरादा नहीं था स्कूल के प्रिंसिपल प्रशांत गिरी ने इस घटना को लेकर सुपरिटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्कूल के सुपरिटेंडेंट प्रशांत मेश्राम ने अपना बचाव करते हुए कहा कि फैसला स्टूडेंट्स के हित में लिया गया था और इसके पीछे कोई गलत इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते छात्र कुछ समय से नियमित रूप से बाल नहीं कटवा पा रहे थे। इसीलिए बच्चों के बाल छोटे किए गए हैं। वहीं, अभिभावकों ने दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों की मांग है कि जनजातीय विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी छात्रों के बयान अलग-अलग दर्ज करें और संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों की जांच करें। —————–
ये खबर भी पढ़ें… बासी भोजन खाने से 22 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार:जशपुर के​ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 22 बच्चे शनिवार को बासी भोजन करने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। स्कूल में इन बच्चों को लगातार उल्टी-दस्त होने से इनकी हालत बिगड़ गई। जिन्हें पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी खबर पढ़ें…

  • SHEIKH RAIS AHMED

    शेख रईस अहमद हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार एवं संपादक हैं। वे Namaste Express के संपादक के रूप में राष्ट्रीय, स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े समाचारों के संकलन, संपादन और प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यपरक, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार सरल एवं प्रभावी भाषा में पहुंचाना है।

    Related Posts

    महाराष्ट्र में हिंगोली के पटाखा गोदाम में आग, 2 मौतें:7 लोग झुलसे; आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड भी जली

    महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सोमवार रात पटाखों के गोदाम में आग लग गई। हादसा रात 8 बजे मारवाड़ी गली में हुआ। आग तेजी से फैली और पटाखे फटने से…

    एक्टर डीनो मोरिया से 6 घंटे पूछताछ:मुंबई की मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़ा मामला; ₹65 करोड़ के गबन का आरोप

    मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया से मीठी नदी सफाई घोटाले के सिलसिले में छह घंटे तक पूछताछ की। EOW के एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिवाना में बिगड़ती यातायात व्यवस्था से आमजन परेशान, गांधी चौक से हाईवे तक जाम का संकट

    सिवाना में बिगड़ती यातायात व्यवस्था से आमजन परेशान, गांधी चौक से हाईवे तक जाम का संकट

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज