फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा; कल ही साथ थे

तमिल एक्टर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर के. भाग्यराज का शनिवार को चेन्नई में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे 73 साल के थे। कार्डियोपल्मोनरी कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें चेन्नई के ग्रीनवेज इलाके के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 7 जनवरी 1953 को जन्मे कृष्णस्वामी भाग्यराज को तमिल सिनेमा के सबसे प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माना जाता था। उन्हें उनके खास स्क्रीनराइटिंग स्टाइल के लिए स्क्रीनप्ले का किंग कहा जाता था। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा बाबू’ (1994) का मूल स्क्रीनप्ले और कहानी भाग्यराज ने ही लिखी थी। यह फिल्म 1992 में आई भाग्यराज की सुपरहिट तमिल फिल्म ‘रासुकुट्टी’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। भाग्यराज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत डायरेक्टर भारतीराजा के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। बाद में वे तमिल सिनेमा के जाने-माने लेखकों और डायरेक्टरों में से एक बन गए। उन्होंने मौना गीतंगल, ओरु कै ओसाई और थूरल निन्नू पोचू जैसी 75 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की और 25 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया। उन्हें फिल्म मुंडनई मुदिचू में रोल के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था। भाग्यराज ने अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म आखिरी रास्ता का निर्देशन किया था। सीएम विजय ने भाग्यराज के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को चेन्नई स्थित के. भाग्यराज के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय ने भाग्यराज के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की इस दौरान उन्होंने भाग्यराज की पत्नी पूर्णिमा और बेटे शांतनु से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। के. भाग्यराज के निधन पर तृषा और चिरंजीवी ने जताया दुख के. भाग्यराज के निधन पर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “प्रिय भाग्यराज सर, आपको भावभीनी श्रद्धांजलि। यकीन नहीं हो रहा कि कल ही हम साथ बैठकर खाना खा रहे थे और आज आपके निधन की खबर सुनने को मिली। इस मुश्किल घड़ी में पूर्णिमा मैम, शांतनु, अमलू और किकी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दें।” वहीं, एक्टर चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि दो दिन पहले ही उनकी भाग्यराज से गोवा में मुलाकात हुई थी। उन्होंने लिखा, “मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। अभी परसों ही हम गोवा में खुशबू सुंदर की बेटी की शादी में साथ थे। हम हंस रहे थे, मजाक कर रहे थे और साथ में तस्वीरें खिंचवा रहे थे। भाग्यराज गरु पूरी तरह से जिंदगी और खुशियों से भरपूर नजर आ रहे थे। आज सुबह उनके निधन की खबर सुनकर यकीन नहीं हो रहा।” के. भाग्यराज का निधन उनके गुरु और दिग्गज फिल्ममेकर भारतीराजा के निधन के महज 17 दिन बाद हुआ। फिल्ममेकर भारतीराजा का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण 10 जून, 2026 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें

  • Related Posts

    रियलिटी शो 'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री:पूर्व पत्नी को देख सोहेल खान बोले- रिश्ते में गलती हुई होगी तो मेरी तरफ से हुई होगी

    रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ में हाल ही में सोहेल खान को बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री की। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से…

    लियोनेल मेसी पर भड़कीं गौहर खान:मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद फुटबॉलर को लूजर और सबसे घटिया लेवल का एक्टर बताया

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मिस्र और अर्जेंटीना के मैच के बाद एक्ट्रेस गौहर खान लियोनेल मेसी पर भड़क गईं और उन्होंने फुटबॉलर को लूजर तक कह दिया। दरअसल, फीफा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    पत्रकारिता की आड़ में ‘कंटेंट का खेल’ नहीं चलेगा! पत्रकार और इन्फ्लुएंसर की पहचान होगी अलग? नए मापदंडों को लेकर चर्चा तेज

    पत्रकारिता की आड़ में ‘कंटेंट का खेल’ नहीं चलेगा! पत्रकार और इन्फ्लुएंसर की पहचान होगी अलग? नए मापदंडों को लेकर चर्चा तेज