सलमान का परिवार नए मकान में शिफ्ट होगा!:क्या लॉरेंस गैंग की फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे; यहां 1974 से रह रहे

एक्टर सलमान खान और उनका परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर बनवाने जा रहा है। ऐसा दावा हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान का परिवार गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ देगा। हालांकि, अभी तक इस बात की ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। बता दें कि साल 2024 में अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जून को महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने बांद्रा के चिम्बई इलाके में छह मंजिला सी-फेसिंग रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाने को मंजूरी दी। जमीन सलमान की मां सलमा के नाम रिपोर्ट के अनुसार, यह नया प्लॉट गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नया प्लॉट सलमान की मां सलमा खान के नाम पर है। MCZMA की मीटिंग के रिकॉर्ड में बताया गया है कि यहां 1956 से पहले बना दो मंजिला मकान था। यह जमीन पहले मैरी क्लोटिल्डा बैपटिस्टा के नाम थी। बाद में कई बार मालिक बदले और 2011 में खान परिवार ने इसे खरीद लिया। पुरानी बिल्डिंग जर्जर होने के कारण उसे गिरा दिया गया था। अब इस प्लॉट पर ग्राउंड, स्टिल्ट और छह मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाई जाएगी। यह कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशन 2034 के रेगुलेशन 33(16) के तहत किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट में 1.459 FSI का इस्तेमाल होगा। BMC ने 28 अक्टूबर, 2025 को IOD (परमिशन) जारी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का निर्माण सच डेवलपर्स करेंगे। कुल कंस्ट्रक्शन एरिया 1,014.11 स्क्वेयर मीटर होगा। म्युनिसिपल रोड से बिल्डिंग तक 6.01 मीटर चौड़ी एक्सेस रोड भी बनाई जाएगी। डॉक्यूमेंट्स में यह भी लिखा है कि कंस्ट्रक्शन के लिए कोई नया पेड़ नहीं काटा जाएगा और न ही किसी पेड़ को दूसरी जगह लगाया जाएगा। इसके बजाय, प्रोजेक्ट साइट और रिक्रिएशन एरिया के आसपास देसी पेड़ लगाए जाएंगे। खान परिवार 1974 से गैलेक्सी में रह रहा है सलमान का परिवार 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहा है। गैलेक्सी अपार्टमेंट की बात करें, तो यह बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित 8 मंजिला बिल्डिंग है। सलमान यहां ग्राउंड फ्लोर के 1 BHK फ्लैट में रहते हैं। उनके माता-पिता पहली मंजिल पर रहते हैं। ईद और सलमान के जन्मदिन पर हजारों फैंस गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जुटते हैं और सलमान बालकनी से उनका अभिवादन करते हैं। पूरे गैलेक्सी अपार्टमेंट की बात करें, तो इसकी कुल मार्केट वैल्यू 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं, सलमान के परिवार के फ्लैट्स की कुल अनुमानित वैल्यू मिलाकर लगभग 40 करोड़ रुपए है। सलमान के 1 BHK फ्लैट की कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है। वहीं, सलीम खान का फ्लैट काफी बड़ा और स्पेशियस है और इसकी मार्केट वैल्यू करीब 25 करोड़ रुपए है।
गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी फायरिंग 2024 में दो बाइक सवार हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाई थीं। इसके बाद सलमान के माता-पिता के फ्लैट के पास की खुली बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर कर दिया गया। ……………. सलमान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सलमान खान निभा सकते हैं कर्ण का किरदार:रिपोर्ट में दावा- राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं एक्टर सलमान खान एक बड़े बजट की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं। सलमान फिल्म में महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा करेंगे, जबकि इसे फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

  • Related Posts

    रियलिटी शो 'अलायंस' में सीमा सजदेह की एंट्री:पूर्व पत्नी को देख सोहेल खान बोले- रिश्ते में गलती हुई होगी तो मेरी तरफ से हुई होगी

    रियलिटी गेम शो ‘अलायंस’ में हाल ही में सोहेल खान को बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री की। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से…

    लियोनेल मेसी पर भड़कीं गौहर खान:मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद फुटबॉलर को लूजर और सबसे घटिया लेवल का एक्टर बताया

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मिस्र और अर्जेंटीना के मैच के बाद एक्ट्रेस गौहर खान लियोनेल मेसी पर भड़क गईं और उन्होंने फुटबॉलर को लूजर तक कह दिया। दरअसल, फीफा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    पत्रकारिता की आड़ में ‘कंटेंट का खेल’ नहीं चलेगा! पत्रकार और इन्फ्लुएंसर की पहचान होगी अलग? नए मापदंडों को लेकर चर्चा तेज

    पत्रकारिता की आड़ में ‘कंटेंट का खेल’ नहीं चलेगा! पत्रकार और इन्फ्लुएंसर की पहचान होगी अलग? नए मापदंडों को लेकर चर्चा तेज