गांधीजी पर आपत्तिजनक रील बनाकर पोस्ट की, महिला इंफ्लूएंसर गिरफ्तार:इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स, दोषी साबित हुई तो तीन साल की सजा होगी

सूरत में महात्मा गांधी की तस्वीर वाले 500 रुपए के नोट पर आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने महिला इंफ्लूएंसर को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार सूरत पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने सोमवार को यह कार्रवाई की। आरोपी की पहचान सिमरन पटेल (47) के रूप में हुई है। उसके इंस्टाग्राम पर करीब 10 लाख फॉलोअर्स हैं। अगर महिला दोषी साबित हुई तो तीन साल की सजा हो सकती है। 1 अक्टूबर को रील अपलोड की पुलिस के मुताबिक, सिमरन ने 1 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से 6 बजे के बीच इंस्टाग्राम पर यह रील अपलोड की थी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंति थी। इसके बाद एक नागरिक ने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम ब्रांच की प्रेस नोट के अनुसार, सिमरन पटेल सूरत के अडाजण इलाके की रहने वाली हैं। वह गृहिणी हैं। उनकी शादी 17 साल पहले हुई थी। गांधीजी की तस्वीर को अश्लील तरीके से दिखाया पुलिस ने बताया कि रील में 500 रुपए के नोट पर गांधीजी की तस्वीर को अश्लील तरीके से दिखाया गया था। इसमें आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें कही गई थीं। रील में यौन संकेत वाले इशारे भी किए गए थे। सिमरन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने वायरल वीडियो से जुड़े इंस्टाग्राम अकाउंट और डिजिटल व तकनीकी सबूतों की जांच की। इससे उन्हें सिमरन की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में मदद मिली। पुलिस ने क्लिप पोस्ट कर गिरफ्तारी की जानकारी दी सूरत पुलिस ने अपने X हैंडल पर कंटेंट क्रिएटर का ‘पहले और बाद’ का क्लिप पोस्ट करके उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी – पहले क्लिप में वह करेंसी नोट पकड़े हुए दिख रही थी और दूसरे में उसे हथकड़ी पहने हुए दिखाया गया। हालांकि पुलिस के वीडियो में सिमरन वीडियो पोस्ट करने के लिए माफी मांगते भी दिख रही हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह रील कब और किस मकसद से बनाई गई थी और इसे सोशल मीडिया पर कैसे फैलाया गया। पुलिस ने उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आपत्तिजनक कंटेंट पर चेतावनी दी पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहें या बिना पुष्टि वाली सामग्री न फैलाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि फर्जी या आपत्तिजनक रील और पोस्ट मिलने पर अधिकारियों को जानकारी दें। पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स को राष्ट्रीय हस्तियों, धार्मिक प्रतीकों या सामाजिक प्रतीकों से जुड़ी अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक सामग्री बनाने और शेयर करने से भी चेताया है। पुलिस के मुताबिक, ऐसी गतिविधियां गैरकानूनी हैं और इनके लिए कानूनी कार्रवाई हो सकती है। —————————————- ये खबर भी पढ़ें: डीपफेक वीडियो पर भड़कीं जान्हवी कपूर:बोलीं- तकनीक का गलत इस्तेमाल यौन उत्पीड़न जैसा, जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी का जताया आभार अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ पर बने AI जनरेटेड अश्लील (डीपफेक) वीडियो पर कड़ी नाराजगी जताई है। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान जारी कर उन्होंने तकनीक के इस गलत इस्तेमाल को यौन उत्पीड़न के बराबर बताया। जान्हवी ने कहा कि बिना मर्जी के महिलाओं का ऐसा कंटेंट बनाना उनकी गरिमा का गंभीर उल्लंघन है। पढ़ें पूरी खबर…

  • SHEIKH RAIS AHMED

    शेख रईस अहमद हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार एवं संपादक हैं। वे Namaste Express के संपादक के रूप में राष्ट्रीय, स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े समाचारों के संकलन, संपादन और प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यपरक, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार सरल एवं प्रभावी भाषा में पहुंचाना है।

    Related Posts

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    नववर्ष की शुभकामनाएं देकर देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की अहमदाबाद। गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और उत्साहपूर्ण नववर्ष उत्सव के प्रतीक गुजराती नववर्ष ‘बेस्तु वरस’…

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    अहमदाबाद। नटरानी थिएटर फेस्टिवल में महेश एल्कुंचवार की चर्चित नाट्यकृति ‘Autobiography’ का मंचन कला, अभिनय और निर्देशन के लिहाज से बेहद प्रभावशाली रहा। लिलेट दुबे के निर्देशन में डेंज़िल स्मिथ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिवाना में बिगड़ती यातायात व्यवस्था से आमजन परेशान, गांधी चौक से हाईवे तक जाम का संकट

    सिवाना में बिगड़ती यातायात व्यवस्था से आमजन परेशान, गांधी चौक से हाईवे तक जाम का संकट

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    भारत-रूस की दोस्ती को रंगों में उकेर रहे उदयपुर के युवा कलाकार आदित्य सिंह राव

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    बेस्तु वरस पर गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं नमस्ते एक्सप्रेस की प्रबंध संपादक आस्था पराते

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    ऑटोबायोग्राफी शानदार, नटरानी की व्यवस्थाएं बेहाल! मंच पर कलाकारों ने जीता दिल, लेकिन गर्मी और महंगे खान-पान ने दर्शकों को किया परेशान

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    मोती बा नगर में चुनावी सरगर्मियां तेज, गुमानाराम देवासी ने जारी किया 15 बिंदुओं वाला विकास संकल्प पत्र

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज

    चौखा में फिर इतिहास दोहराने की तैयारी! नर्बदा देवी सरपंच पद की मजबूत दावेदार, विकास कार्यों और जनसेवा की चर्चा तेज