किड्स जोन में खेल रहे बच्चे को बेरहमी से पीटा:बच्चे ने कान पकड़कर माफी मांगी; फिर भी नहीं माना, सूरत की घटना

गुजरात के सूरत की अलथाण सोसायटी में एक शख्स ने छोटी सी बात पर 9 साल के बच्चे को बेरहमी से पीट दिया। थप्पड़ों से बच्चा जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी आरोपी ने उसे कई थप्पड़ जड़े, जिससे बच्चे के कान में गंभीर चोटें आ गईं। बच्चे की मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। साइंस कॉलेज में प्रोफेसर जागृतिबेन सोनालिया द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुबाबिक, शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे, उनका 9 साल का बेटा हितार्थ बिल्डिंग के किड्स जोन में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसकी स्माइली बॉल बिल्डिंग में रहने वाले वर्धन शाह की बेटी को लग गई। इसी बात से नाराज वर्धन ने बच्चे को गाली देते हुए उसे 5-6 थप्पड़ जड़ दिए। थप्पड़ों से हितार्थ फर्श पर गिर गया। बच्चे ने कान पकड़कर मांफी मांगी, लेकिन आरोपी ने फिर से उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। बच्चे की रात को हुई तबीयत खराब जागृतिबेन ने आगे बताया कि जब वह घर पर आया तो सिसकियां लेकर रो रहा था। उसके गाल सूजे हुए थे और डर के मारे वह कांप रहा था। दूसरें बच्चों से पूछने पर उन्होंने घटना का बारे में बताया। इस पर परिवार वालों ने बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें किड्स जोन के सामने लगे कैमरे में कैद हुई यह वारदात देखी। वहीं, बच्चे की रात को तबीयत बिगड़ गई थी। सुबह उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। अलथान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 115(2) और अत्याचार अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(आर) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच एच डिवीजन के एसीपी जेडआर देसाई को सौंप दी गई है।
————— ये खबर भी पढ़ें… अमृतसर में 5 साल की बच्ची को गिरा-गिराकर पीटा:महिला ने 3 सेकेंड में 6 थप्पड़ जड़े, फिर घसीटते ले गई अमृतसर में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली करीब 5 साल की बच्ची को बीच सड़क गिरा-गिराकर पीटा। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें महिला बच्ची को पकड़कर कुछ ही सेकेंड में कई थप्पड़ जड़ देती है। पूरी खबर पढ़ें…

  • SHEIKH RAIS AHMED

    शेख रईस अहमद हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार एवं संपादक हैं। वे Namaste Express के संपादक के रूप में राष्ट्रीय, स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े समाचारों के संकलन, संपादन और प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यपरक, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार सरल एवं प्रभावी भाषा में पहुंचाना है।

    Related Posts

    🕉️ जूना अखाड़े के संत नागराज पूरी महाराज को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि 🕉️

    📍 जोधपुर। पंच दशनाम जूना अखाड़े के श्री दिगम्बर नागराज पूरी महाराज को समाज सेवा, मानव कल्याण और राष्ट्र निर्माण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘डॉक्टरेट इन सोशल वर्क’…

    गांधीजी पर आपत्तिजनक रील बनाकर पोस्ट की, महिला इंफ्लूएंसर गिरफ्तार:इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स, दोषी साबित हुई तो तीन साल की सजा होगी

    सूरत में महात्मा गांधी की तस्वीर वाले 500 रुपए के नोट पर आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने महिला इंफ्लूएंसर को गिरफ्तार किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    🕉️ जूना अखाड़े के संत नागराज पूरी महाराज को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि 🕉️

    🕉️ जूना अखाड़े के संत नागराज पूरी महाराज को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि 🕉️

    असम के जागीरोड में देश का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर प्लांट:ट्रायल रन शुरू; रोज बनेगी 4.8 करोड़ चिप; करीब 40 हजार जॉब पैदा होंगे

    असम के जागीरोड में देश का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर प्लांट:ट्रायल रन शुरू; रोज बनेगी 4.8 करोड़ चिप; करीब 40 हजार जॉब पैदा होंगे

    बंगाल में उपचुनाव-हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया:तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी उपचुनाव; ममता न CM-विधायक, न उम्मीदवार

    बंगाल में उपचुनाव-हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया:तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी उपचुनाव; ममता न CM-विधायक, न उम्मीदवार

    अफगानिस्तान ने चीन तक बनाई सड़क, भारत के लिए चिंता:121 किमी का वाखान कॉरिडोर चीन के लिए सीधा रास्ता, लद्दाख के पास बढ़ेगा असर

    अफगानिस्तान ने चीन तक बनाई सड़क, भारत के लिए चिंता:121 किमी का वाखान कॉरिडोर चीन के लिए सीधा रास्ता, लद्दाख के पास बढ़ेगा असर

    भास्कर अपडेट्स:असम में 4.5 तीव्रता का भूकंप, 4 मिनट बाद मणिपुर में झटके महसूस हुए

    भास्कर अपडेट्स:असम में 4.5 तीव्रता का भूकंप, 4 मिनट बाद मणिपुर में झटके महसूस हुए

    नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा मिलिट्री-प्लेन क्रैश:25 यात्री और 7 क्रू सवार थे; नदी के पास गिरा, सर्च ऑपरेशन जारी

    नाइजीरिया में 32 लोगों को ले जा रहा मिलिट्री-प्लेन क्रैश:25 यात्री और 7 क्रू सवार थे; नदी के पास गिरा, सर्च ऑपरेशन जारी